एचपीवी वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
22 मार्च 2026

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

एचपीवी वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

Khabaron Me Bikaner



एचपीवी वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


बीकानेर। आज मानव पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु एक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बाल रोग विभाग, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के सेमिनार हॉल में किया गया। 

कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. सारिका स्वामी (अध्यक्ष, एडोलसेंट हेल्थ अकादमी, बीकानेर) ने एचपीवी संक्रमण से संबंधित रोगों, उनके लक्षणों एवं उपचार के वैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। अतिरिक्त प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रेखा आचार्य ने एचपीवी वैक्सीन एवं भारत सरकार की नई टीकाकरण नीति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

मुख्य वक्ता एवं प्रधान समन्वयक प्रोफेसर डॉ. जी. एस. तंवर  ने प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर एवं वैक्सीन की सार्वजनिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। 

वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर डॉ. रेणु अग्रवाल वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल ने भी विचार रखे।



Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास