जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस को लेकर जिला टीम घोषित की


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस को लेकर जिला टीम घोषित की


 

Khabaron Me Bikaner


जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस को लेकर जिला टीम घोषित की
 जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा को संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, कार्यालय सह प्रभारी रघुवीर प्रजापत एवं जिला प्रवक्ता दुष्यंत सिंह तंवर को सहसंयोजक बनाया गया है 

बीकानेर 29 मार्च 2026 

 भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर द्वारा 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस के सफल आयोजन हेतु जिला स्तर पर टोली का गठन किया गया है। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में इस टोली की घोषणा की गई।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि स्थापना दिवस संगठन के लिए गौरव और संकल्प का प्रतीक है। इसे संगठनात्मक उत्सव के रूप में मनाते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन तक पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा को संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, कार्यालय सह प्रभारी रघुवीर प्रजापत एवं जिला प्रवक्ता दुष्यंत सिंह तंवर को सहसंयोजक बनाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा