बीकानेर में इन दो फैक्ट्रियों पर लगाया 47 हजार का जुर्माना


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर में इन दो फैक्ट्रियों पर लगाया जुर्माना
 
 

Khabaron Me Bikaner


विधिक माप विज्ञान विभाग ने इन दो फैक्ट्रियों पर लगाया जुर्माना

बीकानेर, 25 मार्च। विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ (उपभोक्ता मामले विभाग) द्वारा विभागीय निर्देशानुसार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और व्यापारिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के क्रम में बीकानेर में दो दिवसीय प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान रीको इण्डस्ट्रीयल एरिया तथा खारा इंडस्ट्रीयल एरिया में विधिक माप विज्ञान अधिकारी दीपक पूनिया के नेतृत्व में श्री एग्रो इंडस्ट्रीज और नू-केम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया। 
जांच के दौरान इकाई में पैक किए जा रहे काजू एवं मूंगफली के तेल के डिब्बा बंद पैकेटों के वनज, लेबलिंग एवं आवश्यक घोषणाओं की जांच की गई। श्री एग्रो इंडस्ट्रीज में पैकेज रजिस्ट्रेशन उपलब्ध नहीं था और पैकेटों में वजन की कमी पाई गई। नू-केम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में पैकेज रजिस्ट्रेशन उपलब्ध नहीं पाया गया तथा इलेक्ट्राॅनिक कांटे असत्यापित पाए गए। दोनों इकाइयों पर 47 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया तथा सभी अनियमितताओं को दूर करने के लिए पाबंद किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा