डॉ. सिद्धराज स्मृति शोध संस्थान में साहित्यकार-पत्रकार सम्मान समारोह 28 मार्च को




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
23 मार्च 2026

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

डॉ. सिद्धराज स्मृति शोध संस्थान में साहित्यकार-पत्रकार सम्मान समारोह 28 मार्च को
 

Khabaron Me Bikaner


*डॉ. सिद्धराज स्मृति शोध संस्थान में साहित्यकार-पत्रकार सम्मान समारोह 28 मार्च को*

बीकानेर, 23 मार्च। डॉ. सिद्धराज स्मृति शोध संस्थान के तत्वावधान में साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली दो विभूतियों का सम्मान शनिवार, 28 मार्च को किया जाएगा।
संस्थान की निदेशक डॉ. शीला व्यास ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार, कवि एवं कथाकार राजेन्द्र जोशी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गीतकार राजाराम स्वर्णकार उपस्थित रहेंगे।
डॉ. व्यास ने बताया कि समारोह में डॉ. शंकरलाल स्वामी एवं संपादक डॉ. अजय जोशी को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक अवदान और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। दोनों विभूतियों को सम्मान पत्र के साथ नकद राशि की जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य उन रचनाकारों को मंच प्रदान करना और सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा दी है।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास