भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक 31 मार्च को ये है तीन दिवसीय रूपरेखा निकलेगी शोभायात्रा शामिल होने का आह्वान
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*
*Khabaron Me Bikaner*
23 मार्च 2026
Khabaron Me Bikaner
✒️@Mohan Thanvi
भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक 31 मार्च को
ये है तीन दिवसीय रूपरेखा
निकलेगी शोभायात्रा
शामिल होने का आह्वान
बीकानेर, 22 मार्च 2026। जैन महासभा द्वारा इस वर्ष भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। महासभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार आयोजन को तीन दिवसीय महोत्सव का रूप दिया गया है।
रजत जयंती वर्ष पर विशेष आयोजन
जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि महासभा इस वर्ष अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रही है।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल:
रविवार, 29 मार्च: सेवा दिवस के रूप में अस्पताल व अन्य जगहों पर फल वितरण किया जाएगा।
सोमवार, 30 मार्च सायं 8.30 से 10 .30 बजे तक गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर में "एक शाम भगवान महावीर के नाम" भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होगा।
31 मार्च मंगलवार को विशाल शोभा यात्रा बीकानेर के तीन स्थानों से एक साथ शुरू होगी। पहली भीनासर जवाहर विद्यापीठ से दूसरी रानीबाजार सुराणा स्वाध्याय भवन से दिगम्बर नसिया जी व दिगम्बर नसिया जी से प्रारम्भ होने वाली शोभा यात्रा के साथ शहर के अंदरूनी मार्गों से होते हुए बैदों के चौक में गंगाशहर - भीनासर से आने वाली शोभायात्रा में शामिल होकर गौडी़ पार्श्वनाथ मंदिर प्रांगण में पहुचने के बाद मुख्य समारोह में परिवर्तित हो जायेगी।
समाज की एकजुटता का आह्वान
महामंत्री जतन संचेती ने जैन समाज की सभी सहभागी संस्थाओं, महिला मंडलों और युवा संगठनों से इस महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। प्रचार प्रभारी महासभा के दिलीप कातेला ने आहा्न किया कि महावीर जयंती के अवसर पर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अवकाश रखे। एवं धर्म आराधना का परिवार सहित लाभ लेवे।
रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुराणा स्वाध्याय भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के बाहर निवास कर रहे जैन समाज के बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। अध्यक्षता करते हुए हरबंश लाल जी जैन ने जानकारी दी कि जैन महासभा द्वारा इस वर्ष 31 मार्च 2026 को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में पहली बार रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया से शोभायात्रा निकाली जाएगी । शोभायात्रा के सुचारू संचालन, व्यवस्थाओं के निर्धारण एवं विभिन्न समितियों के गठन को लेकर बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई ।
महासभा के पूर्व अध्यक्ष इंद्रमल जी सुराणा उपाध्यक्ष संजय जैन सांड व सयुंक्त सचिव मनीष नाहटा ने बताया कि जैन महासभा एवं जैन यूथ क्लब द्वारा महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर 29, 30 एवं 31 मार्च 2026 को तीन दिवसीय विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
🔸 29 मार्च 2026 को
हॉस्पिटल एवं अन्य स्थानों पर फल वितरण एवं ब्लड डोनेशन कैम्प तथा नवकार महामंत्र जाप का आयोजन तेरापंथ भवन, गंगाशहर में किया जाएगा।
🔸 30 मार्च 2026 को
सायं भक्ति संध्या का आयोजन श्री गोड़ीपार्श्वनाथ जी मंदिर में होगा।
🔸 31 मार्च 2026 को
भव्य त्रिवेणी शोभायात्रा सुराणा स्वाध्याय भवन से प्रस्थान करेगी, जिसमें विभिन्न झांकियां व प्रस्तुतियां होगी।
बैठक में हरबंश लाल जी जैन, इंद्रमल जी सुराणा, विजय सिंह जी बैद, संतोष जी बांठिया, डॉ जे एस मेहता, हरीश जी नाहटा, अरुण जी जैन, विनोद जी खजांची, महेंद्र जी सुराणा, किशन जी बोथरा, राजेन्द्र जी सोनावत, नरपत जी बोथरा, भूषण जी जैन, तरुण जी महनोत, सुरेश जी जैन, सुदर्शन जी कोठारी, अजय जी बोथरा, अमित जी बोथरा, संतोष जी नाहर , नितेश जी आसानी, जेठमल जी बुच्चा, अभियन्त जी कोचर, बाबुलाल जी जैन, गौरव जी जैन, मोहित जी श्रीश्रीमाल, मनीष जी नाहटा , संजय जैन सांड एवं महिला वर्ग में शांता जी भूरा, विजय श्री कोचर, स्वीटी जी बोथरा उपस्थित रहे ।





No comments: