अनगिनत अंबाएँ नाट्य कृति का लोकार्पण 26 मार्च को होगा




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
24 मार्च 2026

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

अनगिनत अंबाएँ नाट्य कृति का लोकार्पण 26 मार्च को होगा

 

Khabaron Me Bikaner


अनगिनत अंबाएँ नाट्य कृति का लोकार्पण 26 मार्च को होगा

बीकानेर 24 मार्च, 2026
  राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा की नाट्य कृति ‘अंलेखू अंबा’ जो कि साहित्य अकादेमी नई दिल्ली के राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत है। इस कृति का हिन्दी अनुवाद देश के ख्यातनाम कवि-कथाकार, आलोचक एवं अनुवादक मालचंद तिवाड़ी द्वारा किया गया है।   
 प्रज्ञालय संस्थान के वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि हिन्दी में अनूदित कृति ‘अनगिनत अंबाएँ’ को साहित्य अकादेमी नई दिल्ली द्वारा हाल ही में प्रकाशित किया गया है। इसी कृति का लोकार्पण 26 मार्च, 2026 वार गुरूवार को सुदर्शन कला दीर्घा नागरी भण्डार में सायं 5ः30 बजे होगा। 
 ज्ञात रहे कि इस कृति के अनुवादक मालचंद तिवाड़ी भी साहित्य अकादेमी नई दिल्ली से पुरस्कृत हैं, और आपकी अनेक हिन्दी-राजस्थानी की पुस्तकें चर्चित रही हैं। आप कुशल अनुवादक के रूप में भी अपनी पहचान रखते है।
 मूल कृति ‘अंलेखू अंबा’ राजस्थानी नाटक के रचनाकार कमल रंगा केवल राजस्थानी भाषा में ही सृजन करते है। आपकी अभी तक 14 काव्य संग्रह, 6 नाटक, 3 कहानी संग्रह, 3 आलोचना, 2 डायरी विधा, 3 बाल साहित्य, 4 अनुवाद, व्यंग्य, संस्मरण एवं निबंध आदि विधाओं में करीब 40 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
 इस कृति पर अपनी टीप वरिष्ठ साहित्यकार शंकरसिंह राजपुरोहित एवं युवा साहित्यकार विपल्व व्यास रखेंगे। 
 कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शायर क़ासिम बीकानेरी करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास