धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*
*Khabaron Me Bikaner*
24 मार्च 2026
Khabaron Me Bikaner
✒️@Mohan Thanvi
जिला कलेक्टर ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया
विस्तृत खबर नीचे पढ़ें
बीकानेर 24 मार्च 2026 मंगलवार
आज जिला क्षय निवारण केंद्र, बीकानेर की ओर से कलेक्ट्रेट सभागर में कलेक्टर नम्रता वृष्णि के द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया गया!
कलेक्टर नम्रता वृष्णि जी ने बताया की अभियान के डोरान हाई रिस्क ग्रामीण इलाको में टीबी स्क्रीनिंग, बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन के साथ हैंड हेल्ड एक्सरे किये जायेंगे!इसलीये बीकानेर में आज 24 मार्च को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे!
टीबी जागृति हेतु ऑटो रिक्शा से प्रचार-प्रसार सामग्री पैम्फलेट, स्टिकर्स वितरित किये जायेंगे, पोस्टर के माध्यम से जागरूकता की जायेगी! ब्लॉक स्तर पर, ग्राम सभाओं का आयोजन करके जन भागीदारी को मजबूती मिलेगी|
निदेशक डॉ. देवेन्द्र चौधरी जिला क्षय रोग अधिकारी से जुड़ें डॉ. मोदी ने बताया कि इस अभियान को जन आंदोलन की तरह लेना होगा|
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. सुधांश खत्री ने कहा पूरी मेडिकल टीम इस अभियान को सफल बनाएगी!
इस एडब्ल्यूएसआर पीआर चिकित्सा विभाग के डॉ. नवल गुप्ता, टीबी क्लिनिक के चिराग भार्गव, प्रताप सिंह, विक्रम सिंह राजावत, रामधन पंवार, शाहबान, मनोज मोदी आदि उपस्थित हुए!
विस्तृत खबर नीचे पढ़ें 👇
*विश्व टीबी दिवस: जिला कलेक्टर वृष्णि ने बीकानेर में 100 दिवसीय सघन अभियान का किया आगाज, डोर-टू-डोर होगी स्क्रीनिंग और हैंड हेल्ड मशीन से एक्सरे*
बीकानेर, 24 मार्च। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिला क्षय निवारण केंद्र की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष सघन अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के हाई रिस्क ग्रामीण इलाकों में टीबी स्क्रीनिंग के साथ-साथ बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांचें भी की जाएंगी। विशेष रूप से हैंड-हेल्ड एक्सरे मशीन (Hand-held X-ray) के माध्यम से मौके पर ही एक्सरे सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि रोगियों की शीघ्र पहचान हो सके। संयुक्त निदेशक डॉ. देवेन्द्र चौधरी तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर मोदी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस अभियान को एक 'जन आंदोलन' की तरह लेना होगा, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
*जन-जागरूकता हेतु रिक्शा और ग्राम सभाओं का आयोजन:*
टीबी दिवस पर जागरूकता फैलाने के लिए रिक्शा द्वारा प्रचार-प्रसार सामग्री, पैम्फलेट और स्टिकर्स का वितरण करवाया जा रहा है। पूरे जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी जागरूकता और स्क्रीनिंग के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले भर में पोस्टर्स और विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर ग्राम सभाओं का आयोजन कर जन-भागीदारी को मजबूत किया जाए।
*चिकित्सा टीम और विशेषज्ञों की सहभागिता:*
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रतिनिधि डॉ. सुधांश खत्री ने विश्वास जताया कि पूरी मेडिकल टीम आपसी समन्वय से इस 100 दिवसीय अभियान को सफल बनाएगी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. नवल गुप्ता, टीबी क्लिनिक के चिराग भार्गव, प्रताप सिंह, विक्रम सिंह राजावत, रामधन पंवार, शाहबान, मनोज मोदी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।






No comments: