धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*
*Khabaron Me Bikaner*
31 दिसंबर 2025 बुधवार
Khabaron Me Bikaner
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर के युवा श्रमिक नेता महेन्द्र देवड़ा इंटक की यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
बीकानेर। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.पी .श्रीनिवासन ने राजस्थान में युवा श्रमिकों को संगठित करने के लिए के इंटक के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जगदीश श्रीमाली की अनुशंसा पर विद्युत विभाग बीकानेर के युवा श्रमिक नेता महेन्द्र देवड़ा को इंटक की राजस्थान युथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हे यूथ विंग का गठन और संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
वरिष्ठ नेता रमेश व्यास ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि महेन्द्र देवड़ा को प्रदेश का यूथ इंटक बनाये जाने से प्रदेश में मजदूर आंदोलन को बल मिलेगा,साथ ही इंटक और मजबूत होगा। वहीं पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ.बीडी कल्ला सहित कांग्रेस के अनेक नेताओं ने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मजदूरों के प्रति उनकी निष्ठा और नेतृत्व को देखते हुये इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूथ इंटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर एक अहम दायित्व सौपा है।



No comments: