नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती सिंह राठौर से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, चोरियों व नशे पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
11 दिसंबर 2025 गुरुवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi




 

Khabaron Me Bikaner



10 दिसंबर 2025

नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती सिंह राठौर से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, चोरियों व नशे पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

बीकानेर। नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चक्रवती सिंह राठौर से भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बीकानेर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, लगातार हो रही चोरियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा नशे के कारोबार पर कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।

भेंट के दौरान डेयरी बूथों, चाय के खोखे एवं सार्वजनिक स्थानों पर नियमित चेकिंग करने तथा रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चक्रवती सिंह राठौर का साफा पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत बताया कि मुलाकात के दौरान जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, जिला मंत्री विनोद करोल, किशन चौधरी, गोविंद सिंह कच्छावा, मुकेश बन, वीरेन्द्र सिंह हाड़ला, ताराचंद गहलोत, हरीश भोजक, निशांत गौड़ सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास