साहित्यकार राजेन्द्र जोशी को मातृ शोक, श्रीमती भंवरी देवी का हुआ निधन




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
24 दिसंबर 2025 बुधवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

साहित्यकार राजेन्द्र जोशी को मातृ शोक, श्रीमती भंवरी देवी का हुआ निधन

 

Khabaron Me Bikaner



साहित्यकार राजेन्द्र जोशी को मातृ शोक, श्रीमती भंवरी देवी का हुआ निधन

प्रेस-विज्ञप्ति
~~
बीकानेर, 24 दिसम्बर। हिंदी-राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी की माताजी श्रीमती भंवरी देवी जोशी का बुधवार प्रातः निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थी। रविवार को हृदयघात के पश्चात् उन्हें हल्दीराम मूलचंद कार्डियो वस्कुलर सेंटर में भर्ती करवाया गया था, जहां वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ.पीटू नाहटा की देखरेख में ईलाज चल रहा था।
 जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को ही चोखूंटी स्थित श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। चौखूंटी श्मशान गृह में ज्येष्ठ पुत्र राजेन्द्र जोशी ने उन्हें मुखाग्नि दी। शवयात्रा में शहर के अनेक महानुभाव शामिल हुए।
जोशी ने बताया कि श्रीमती भंवरी देवी समाचार पत्रों की नियमित पाठक थी। वे नियमित रूप से समाचार पत्रों का विश्लेषण करती। उन्होंने पूरे परिवार को एक सूत्र में बांधा। श्रीमती जोशी अपने पीछे तीन पुत्रों का भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके दूसरे पुत्र सुभाष जोशी शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता है तथा सबसे छोटे पुत्र गिरिराज जोशी तैराकी कोच हैं। उनके पौत्र अनिल जोशी तीरंदाजी के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक हैं। श्रीमती जोशी के निधन पर अनेक लोगो ने शोक जताया है।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा