श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनी ट्रस्ट के गणेश लाल सहदेवड़ा अध्यक्ष, लीलाधर सचिव व मांगी लाल कोषाध्यक्ष मनोनीत




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
28 दिसंबर 2025 रविवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनी ट्रस्ट के गणेश लाल सहदेवड़ा
अध्यक्ष, लीलाधर सचिव व मांगी लाल कोषाध्यक्ष मनोनीत


 

Khabaron Me Bikaner


श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनी ट्रस्ट के गणेश लाल सहदेवड़ा
अध्यक्ष, लीलाधर सचिव व मांगी लाल कोषाध्यक्ष मनोनीत
बीकानेर, 28 दिसम्बर। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन,रानी बाजार बीकानेर की कार्यकारिणी की रविवार को हुई सभा में सर्व सम्मति से संस्थापक ट्रस्टी, गणेश लाल सहदेवडा सोनी को अध्यक्ष,लीलाधर बुटण सोनी को सचिव तथा मांगी लाल कूकरा सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। निर्वतमान अध्यक्ष बद्री नारायण सोनी ने नए अध्यक्ष गणेश लाल सहदेवड़ा को अपना पद भार संभलवाया।
इस अवसर पर श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनी ट्रस्ट के मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन के वरिष्ठ ट्रस्टी शिव कुमार मांडण, प्रेम डांवर, गोपाल भू्रण तथा संजय बुटण सहित 25 में से उपस्थित 17 ट्रस्टियों ने भवन के विकास के बारे में चर्चा की तथा नई कार्यकारिणी को शुभकामना दी । उन्होंने पिछले 10 वर्षों से विभिन्न पदों में सेवाएं देने वाले निर्वतमान अध्यक्ष बद्री नारायण डांवर के कार्य, व्यवहार तथा सामाजिक सेवा की प्रशंसा की। इस अवसर पर ट्रस्ट के पूर्व सचिव पूनम चंद डांवर के आकस्मिक निधन पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई।
श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनी ट्रस्ट के संरक्षक चंपाराम डांवर ने बताया कि नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का प्रस्ताव वरिष्ठ ट्रस्टी शिव कुमार मांडण व बृज मोहन कड़ेल ने रखा, जिसे सभी ट्रस्टियों ने सहर्ष स्वीकार करते नई कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से ्र्रकिया गया। चुनाव अधिकारी लाल चंद धुपड़ ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद सभी के नामों की धोषणा की तथा शुभ कामना दी।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास