शोभा-यात्रा और प्रभात फेरी : श्री राम मंदिर अयोध्या धाम के स्थापना दिवस के मौके पर प्रभात फेरी शोभायात्रा से करणी कथा संपन्न, विशाल भंडारा आज




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
31 दिसंबर 2025 बुधवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

शोभा-यात्रा और प्रभात फेरी : श्री राम मंदिर अयोध्या धाम के स्थापना दिवस के मौके पर प्रभात फेरी 
शोभायात्रा से करणी कथा संपन्न, विशाल भंडारा आज


 

Khabaron Me Bikaner

शोभा-यात्रा और प्रभात फेरी : श्री राम मंदिर अयोध्या धाम के स्थापना दिवस के मौके पर प्रभात फेरी 
शोभायात्रा से करणी कथा संपन्न, विशाल भंडारा आज

बीकानेर - श्री राम मंदिर अयोध्या धाम के स्थापना दिवस के मौके पर बीकानेर में प्रभात फेरी निकाली गई । गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत, बीकानेर नगर इकाई के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रभात फेरी मंडलने विशेष प्रभातफेरी निकाली। जिसमें कई संस्था का सहयोग रहा ।
मुख्य अतिथि विमर्शानंद जी शिवबाड़ी, धर्मानंद जी महाराज सागर, महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज , संकर्षण प्रिय दास इस्कॉन बीकानेर थे ।
प्रभात फेरी अंत्योदय नगर के करणी माता मंदिर से शुरू होकर फेरी निकालते हुए श्री राम मंदिर पहुंची।

शोभा-यात्रा निकली करणी कथा संपन्न विशाल भंडारा 31 दिसंबर को*
30 दिसंबर 2025 बीकानेर,आयोजक प्रभारी महावीर कुमार सहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि जस्सूसर गेट के बाहर आयोजित हो रही करणी कथा आज शोभायात्रा के साथ संपन्न हुई। व्यास पीठ पर कथा वाचक रवि शंकर पारीक समेत सभी संगीत मंडली के कलाकारों का का सम्मान करणी माता मंदिर की ओर से किया गया। इस अवसर पर अशोक सोनी आनंद सोनी, गोवर्धन सोनी, राजेंद्र प्रसाद सोनी, रघुवीर सोनी, नत्थू सिंह भाटी, शिव गहलोत, महावीर अग्रवाल समेत श्री करणी माता मंदिर कथा आयोजन के कार्यकर्ताओं का दूसरा पहन कर स्वागत सम्मान किया गया। 27 दिसंबर से शुरू हुई कथा आज 30 नवंबर तक आयोजित हुई जिसमें मां करणी के गुणगान हुए। 31 दिसंबर को मां करणी को समर्पित विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कथा के अंतिम दिन आज बड़ी मात्रा में प्रसाद का वितरण किया गया।
*मीडिया प्रभारी-महावीर कुमार सहदेव*

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास