करणी कथा : मां करणी की बाल लीलाओं का वर्णन हुआ, करणी नाम की महिमा बताई




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
28 दिसंबर 2025 रविवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

करणी कथा : मां करणी की बाल लीलाओं का वर्णन हुआ, करणी नाम की महिमा बताई

 

Khabaron Me Bikaner


 करणी कथा : मां करणी की बाल लीलाओं का वर्णन हुआ, करणी नाम की महिमा बताई

आरती गहलोत,खुशी भाटी ने मां करणी की वैवाहिक झांकी प्रदर्शित की


28 दिसंबर 2025 बीकानेर,जस्सुसर गेट के बाहर स्थित प्राचीन करणी माता मंदिर में आज दूसरे दिन की कथा में कथा वाचक पंडित रविशंकर पारीक ने मां करणी की बाल लीलाओं के बारे में विस्तार से बताया साथ ही साथ करणी नाम की महिमा बताई। मीडिया प्रभारी महावीर कुमार सहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा शुभारंभ से पहले बृजमोहन सोनी,सूरज कुमार सोनी, राजेंद्र सोनी, कैलाश सांखला,शंकर लाल सांखला,महेंद्र सिंह सांखला, रेवती रमण सोनी सपत्नी जोड़ों ने बैठकर पूजा अर्चना करवाई इस उपरांत नित्य दिन की कथा की शुरुआत हुई। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने बैठकर कथा सुनी। तीसरे दिन की कथा में गोचर और एवं गोवंश के बारे में महाराजश्री करणी कथा के अनुसार आने वाला प्रसंग बताएंगे। कथा पूर्ण पर प्रसाद वितरण बृजमोहन सोनी के द्वारा किया गया। आगे की कथा 29, 30 दिसंबर को जारी रहेगी एवं 31 दिसंबर को यज्ञ अनुष्ठान कथा पूर्ण समारोह महा-प्रसादी के साथ सभी कार्य संपन्न होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास