किसान दिवस पर पेमासर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
24 दिसंबर 2025 बुधवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi
किसान दिवस पर पेमासर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


 

Khabaron Me Bikaner



*किसान दिवस पर पेमासर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

बीकानेर ,23 दिसंबर । किसान दिवस के अवसर पर स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव पेमासर में कृषक महिलाओं के लिए जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। समुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, प्रसार शिक्षा निदेशालय एवं संचार प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को एकीकृत कृषि प्रणाली, फसल बीमा एवं अन्य बीमा योजनाओं के लाभ तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को कृषि एवं आजीविका से संबंधित नवीन एवं उपयोगी जानकारियां दी गई तथा उनके सवालों के जवाब दिए गए।
कार्यक्रम में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. वीर सिंह, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. दीपाली धवन, सह-आचार्य डॉ. प्रसन्नलता आर्य एवं वसुप्रिया पाराशर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में स्टाफ के साथ एम.एससी. एवं पीएच.डी. विद्यार्थियों का सहयोग रहा ।



Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास