'नैतिकता का शक्तिपीठ' पर किया बिहारीलाल बिश्नोई नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा राजस्थान का स्वागत




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
7 दिसंबर 2025 रविवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

'नैतिकता का शक्तिपीठ' पर किया बिहारीलाल बिश्नोई नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा राजस्थान का स्वागत 


 

Khabaron Me Bikaner


बीकानेर 
06.12.2025

 'नैतिकता का शक्तिपीठ' पर  किया बिहारीलाल बिश्नोई नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा राजस्थान का स्वागत 

संगठन में प्रदेश स्तर पर नए दायित्व ग्रहण के बाद बीकानेर से नोखा जाते समय बिहारीलाल बिश्नोई नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा राजस्थान का आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान, नैतिकता के शक्तिपीठ पर आगमन हुआ ।‌  बिहारीलाल बिश्नोई ने आचार्य तुलसी समाधी स्थल पर गुरुदेव तुलसी को अपनी श्रद्धा सिप्त भावांजलि समर्पित की गुरुदेव तुलसी के महान अवदान अणुव्रत को याद किया !आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान में आचार्य तुलसी के संपूर्ण जीवन वृत पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष  गणेशमल बोथरा , मंत्री  दीपक आंचलिया , मुख्य न्यासी  महावीर रांका ने  बिहारीलाल बिश्नोई पूर्व विधायक नोखा, नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा को पताका पहनाकर सम्मानित किया और आचार्य तुलसी ग्रन्थ भेंट क्या गया जिसमें आचार्य तुलसी के शैशवकाल से निर्वाण तक की सम्पूर्ण जानकारी है । आचार्य तुलसी के अणुव्रत सहित अनेक सामाजिक अवदानों का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार आचार्य तुलसी ने संपूर्ण भारत की पदयात्रा करते हुए लगभग एक लाख किलोमीटर यात्रा स्थापित किया। जैन धर्म परंपरा के तीर्थंकरो के जीवन परिचय को सूक्ष्मता से समझाते हुए बताया कि देश और विदेश के जैन धर्म के साहित्य रखे हुए हैं इस कार्यक्रम में  किशनलाल बैद,  भेरुदान सेठिया,  भंवरलाल सेठिया, श्रीमान मनीष बाफना,  विनोद सेठिया,  राजेश बैद आदि अन्य आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही । 

इस अवसर पर  बिहारीलाल बिश्नोई ने संस्था के कार्यालय में रखी विजिटर्स बुक में लिखा कि " संगठन में प्रदेश स्तर पर नए दायित्व के बाद बीकानेर से नोखा जाते समय आचार्य तुलसी समाधी स्थल पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने उपस्थित हुआ . यह हम सब बीकानेर वासियों का सौभाग्य है कि आचार्य तुलसी का बीकनेर के साथ एक अटूट रिश्ता है यह उनकी तपोभूमि मानवता को सत्य अहिंसा अस्तेय अपरिग्रह का सन्देश देती है जो मानव मात्र के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रही है ."   


Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास