दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस समारोह




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
22 नवंबर 2025 शनिवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस समारोह

 

Khabaron Me Bikaner


दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस समारोह


बीकानेर । (एमएनएस) आज पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 3 नाल में दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा आए हुए सभी दादा-दादी एवं नाना-नानी का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत करने से हुई। कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्राचार्य  दिलीप सिंह राजपुरोहित ने दिया। मंच संचालन सुरेंद्र शर्मा एवं संपूर्ण कार्यक्रम की फोटोग्राफी श्री नरेश आचार्य ने की।

दादा-दादी और नाना-नानी के लिए विद्यालय में कई रोचक खेल, गतिविधियाँ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने हर्षपूर्वक भाग लिया। वरिष्ठ जनों ने अपने अनुभव और प्रेरणादायक बातें बच्चों के साथ साझा कीं। विभिन्न खेलों के विजेताओं को प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा मोमेंटो प्रदान किए गए। प्राथमिक विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

इस कार्यक्रम की योजना एवं प्रबंधन सीसीए प्रभारी सुश्री ममता मंडीवाल द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में मुख्याध्यापक ओमप्रकाश दर्जी ने सभी दादा-दादी एवं नाना-नानी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास