टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर की मासिक बैठक सम्पन्न




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
30 नवंबर 2025 रविवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर की मासिक बैठक सम्पन्न 

 

Khabaron Me Bikaner


टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर की मासिक बैठक सम्पन्न  

टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर की मासिक बैठक  वरिष्ठ जन भ्रमण पथ पर सम्पन हुई । बैंक के आर के शर्मा ने बताया कि एडिमन श्याम सुन्दर सुथार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए सुथार ने टाइम बैंक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला । उन्होने नए सदस्य सी एस आचार्य का टाइम बैंक परिवार में स्वागत करते हुए पंजीकरण किया। सुथार ने टाइम बैंक ऑफ इंडिया के अपैक्स हॉस्पिटल के साथ पिछले सप्ताह जयपुर में हुए एमओयू की जानकारी दी । उपस्थितों ने टाइम बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में अपने अपने विचार व सुझाव रखे और नियमित अन्तराल पर मिलने पर भी जोर दिया । बीकानेर चेप्टर को और सक्रिय करने हेतु इसी तरह की अन्य समाजसेवी संस्थाओं के कार्यक्रमों में जाकर टाइम बैंक ऑफ इंडिया के उदेश्यों की जानकारी जन जन तक पहुँचाने हेतु अवेयरनेस ड्राइव चलाने की जरूरत पर बल दिया जिसका सभी ने अनुमोदन किया । अंत में एडमिन सुथार द्वारा धन्यवाद कर शीघ्र पुनः मिलने के आश्वासन के साथ मीटिंग समाप्त हुई । बैठक में महेन्द्र कुमार गुप्ता, आर के शर्मा, विजय कुमार शर्मा, डा. बी. के. बेनीवाल, विनोद कुमार शर्मा, चन्द्र शेखर आचार्य सहित अन्य उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास