बीकानेर का गौरव — दिव्यांग खिलाड़ी रविंद्र कुकणा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
1 नवंबर 2025 शनिवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर का गौरव — दिव्यांग खिलाड़ी रविंद्र कुकणा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना

 

Khabaron Me Bikaner


बीकानेर का गौरव — दिव्यांग खिलाड़ी रविंद्र कुकणा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना

बीकानेर 31 अक्टूबर 2025 एसएमएस दिव्यंग सेवा संस्था, बीकानेर के होनहार खिलाड़ी रविंद्र कुकणा ने बोसियापैरा गेम में नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर अब ऑस्ट्रेलिया में इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रस्थान किया है।
यह उपलब्धि बीकानेर और राजस्थान दोनों के लिए गर्व का क्षण है। दिव्यांगजन खिलाड़ी होते हुए भी रविंद्र ने अपने हौसले, परिश्रम और जुनून से यह सिद्ध किया है कि संकल्प और मेहनत के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं होती।

इस सफलता में कोच जय किशन गोदारा की निरंतर मेहनत, एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया का सहयोग,
जैन यूथ क्लब द्वारा दी गई खेल सामग्री व बोसिया गेम की किट तथा पेंशनर इंजीनियर समिति द्वारा प्रदत्त व्हीलचेयर का भी महत्वपूर्ण योगदान है

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास