बीकानेर में इस काम के लिए खेत-किसानों को 60% अनुदान और इस वर्ग को 45 हजार रु अतिरिक्त अनुदान दे रही सरकार एक हजार लोग ले चुके, और 2500 को देने का टारगेट टीम ने किया खाजूवाला का दौरा




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
12 नवंबर 2025 बुधवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर में इस काम के लिए खेत-किसानों को 60% अनुदान और इस वर्ग को 45 हजार रु अतिरिक्त अनुदान दे रही सरकार 
एक हजार लोग ले चुके, और 2500 को देने का टारगेट
टीम ने किया खाजूवाला का दौरा 

 

Khabaron Me Bikaner

बीकानेर में इस काम के लिए खेत-किसानों को 60% अनुदान और इस वर्ग को 45 हजार रु अतिरिक्त अनुदान दे रही सरकार 
एक हजार लोग ले चुके,  और 2500 को देने का टारगेट
टीम ने किया खाजूवाला का दौरा 
*उद्यान विभाग की टीम रही खाजूवाला दौरे पर, उद्यानिकी गतिविधियों का किया निरीक्षण एवं सत्यापन*
*सोलर पंप संयंत्र स्थापना पर देय अनुदान से अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित किया जाना प्राथमिकता*

बीकानेर, 11 नवंबर। उद्यान आयुक्तालय के निर्देशानुसार संयुक्त निदेशक (उद्यान) रेनू वर्मा के नेतृत्व में उद्यान विभाग की टीम मंगलवार को खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर रही। इस दौरान संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न उद्यानिकी गतिविधियों के निरीक्षण एवं सत्यापन का कार्य किया गया। निरीक्षण दल में सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत, कृषि अधिकारी (उद्यान) जोधराज कालीराणा, सहायक कृषि अधिकारी अनिरुद्ध विश्नोई एवं कृषि पर्यवेक्षक सत्यापन शिव भगवान बिश्नोई साथ रहे। सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत स्थापित बगीचों का निरीक्षण खाजूवाला क्षेत्र में किया गया, जिससे किसानों को समयबद्घ रूप से विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सके एवं अनुदान राशि का भुगतान समय पर हो सके। उन्होंने बताया कि बगीचा स्थापना के इच्छुक किसान राज किस साथी पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पीएम कुसुम कंपोनेंट-बी योजना के तहत स्थापित सोलर पंप संयंत्रों का निरीक्षण भी टीम द्वारा किया गया। जिले को प्राप्त 3500 लक्ष्य के विरुद्ध अभी भी 2500 सोलर पंप संयंत्रों की स्थापना होनी शेष हैं। इसके लिए पात्र किसानों से आवेदन आमंत्रित हैं। उद्यान विभाग द्वारा सोलर पंप संयंत्र स्थापना पर 60 प्रतिशत अनुदान देय है, वहीं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कृषकों को 45 हजार रुपए अतिरिक्त अनुदान दिए जाने का भी प्रावधान है।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा