बीकानेर : 155 विद्यालयों के 10 हजार बच्चों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा भाग लिया




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
8 नवंबर 2025 शनिवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर : 155 विद्यालयों के 10 हजार बच्चों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा भाग लिया 

 

Khabaron Me Bikaner

बीकानेर : 155 विद्यालयों के 10 हजार बच्चों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा भाग लिया 

अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 7 नवंबर 2025 को संपूर्ण बीकानेर जिले में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सफलतापूर्वक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई । इस परीक्षा में सभी तहसील संयोजकों एवं गायत्री परिजनों का तन– मन एवं धन से सहयोग एवं समर्पण रहा। संपूर्ण बीकानेर जिले में कुल 10250 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए उनमें से दो प्रतिशत परिक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। 155 विद्यालयों ने इस परीक्षा में भागीदारी निभाई। परीक्षा में उपस्थित में से प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 120 परीक्षार्थियों को फरवरी माह में पुरस्कार के लिए गायत्री शक्तिपीठ, पुरानी गिन्नाणी, बीकानेर में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा तथा यात्रा व भोजन व्यय भी दिया जाएगा। राज्य स्तरीय चयन होने की स्थिति में परीक्षार्थी को ₹5000 से ₹8000 तक का पुरस्कार दिया जाता है । प्रथम वरीयता प्राप्त विद्यार्थी को ग्रीष्मावकाश में शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित होने वाले नि:शुल्क शिविर में भाग लेने हेतु भेजा जाता है। शीतकालीन अवकाश में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के द्वारा प्रतिवर्ष प्रत्येक जिले में प्रत्येक जिले से पांच शिक्षकों को पांच ₹5000 राशि का पुरस्कार दिया जाता है। तथा प्रत्येक जिले से प्रतिवर्ष 10 शिक्षकों को नि:शुल्क शिक्षक गरिमा शिविर में आमंत्रित किया जाता है। सतीश तोमर जिला संयोजक द्वारा बताया गया कि गत वर्ष से इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में 30% बढ़ोतरी हुई है । बढ़ती संख्या पर जिला समन्वयक  मुकेश व्यास तथा शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने गुरुजी के बढ़ते मिशन पर प्रसन्नता व्यक्त की । इस परीक्षा के जिला सूत्रधार शशांक गंगल, राधे श्याम नामा, प्रवीण कुमार तंवर, नरेंद्र भारद्वाज, कौशल सिंह, धर्माराम पुजारी, करणी दान चौधरी, राम कुमार चौहान एवं हिमांशु दाधीच आदि का विशेष सहयोग रहा। 
श्री सतीश तंवर 

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा