दीपावली के उपलक्ष्य में सभी राजकीय मंदिरों में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन




मंगलकामनाएं / धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
14 अक्टूबर 2025 मंगलवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

दीपावली के उपलक्ष्य में सभी राजकीय मंदिरों में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
 

Khabaron Me Bikaner


दीपावली के उपलक्ष्य में सभी राजकीय मंदिरों में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

बीकानेर, 14 अक्टूबर। देवस्थान विभाग द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में सभी राजकीय मंदिरों में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा। यह आयोजन पंचपर्व दीपावली के तहत होंगे। 
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि मंदिरों में स्वच्छता, श्रद्धा एवं संस्कृतिक सौन्दर्य का समन्वय स्थापित करने के लिए मंदिरों में साफ-सफाई, सजावट, रोशनी और चुनरी से विशेष साज-सज्जा की जाएगी। श्रद्धालुओं की सहभागिता से विभिन्न आयोजन जैसे रंगोली निर्माण और दीपोत्सव आयोजन किया जाएगा। विभिन्न मंदिरों में महाआरती एवं भक्ति संध्या व महाभोग एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत बीकानेर एवं चूरू के सभी राजकीय मंदिरों में विभिन्न आयोजनों की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास