व्यंग्यकार प्रभात गोस्वामी को साहित्य भूषण सम्मान




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
26 अक्टूबर 2025 रविवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi


व्यंग्यकार प्रभात गोस्वामी को साहित्य भूषण सम्मान 


 

Khabaron Me Bikaner


व्यंग्यकार प्रभात गोस्वामी को साहित्य भूषण सम्मान 

जयपुर। व्यंग्यकार प्रभात गोस्वामी को हिंदी अकादमी, मुंबई की ओर से व्यंग्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए साहित्य भूषण सम्मान अर्पित किया है। 
हिंदुस्तानी भाषा अकादमी ,दिल्ली के सभागार में शनिवार देर शाम आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के साहित्यकारों,शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि संस्था हिंदी भाषा के विश्व स्तर पर प्रचार - प्रसार के लिए देश - विदेश में कार्यक्रमों का आयोजन करती है। जहां हिंदी साहित्य की विभूतियों का सम्मान भी किया गया है। 
गोस्वामी विगत कई वर्षों से व्यंग्य लेखन कर रहे हैं। अब तक उनके छह व्यंग्य संग्रह,बारह साझा व्यंग्य संग्रहों का प्रकाशन हुआ है। इसके अलावा रेडियो प्रसारण पर उनकी पुस्तक - ध्वनि चित्रों का इंद्रधनुष भी प्रकाशित हो चुकी है। 
गोस्वामी के व्यंग्य देश के प्रमुख पत्र - पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित हो रहे हैं। बॉक्स एफएम पर उनका साप्ताहिक कार्यक्रम - व्यंग्य के रंग प्रभात के संग काफी लोकप्रिय रहा,जिसमें देश के सुपरिचित व्यंग्यकारों से साक्षात्कारों का प्रसारण हो चुका है। गोस्वामी को व्यंग्य लेखन के लिए अनेक पुरस्कार,सम्मान मिल चुके हैं। 
                            ------- 

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा