सामूहिक महालक्ष्मी पूजन रविवार को आत्म परमात्मा के शासन के प्रति समर्पण रखें- गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा.




पंच दिवसीय दीपोत्सव की मंगलकामनाएं / धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
18 अक्टूबर 2025 शनिवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

सामूहिक महालक्ष्मी पूजन रविवार को 
आत्म परमात्मा के शासन के प्रति समर्पण रखें- गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा.
 

Khabaron Me Bikaner


सामूहिक महालक्ष्मी पूजन रविवार को 
आत्म परमात्मा के शासन के प्रति समर्पण रखें- गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा.
बीकानेर, 18 अक्टूबर। गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वीश्री दीपमाला, शंखनिधि श्रीजी के सान्निध्य में रविवार को शिव वैली के कला मंदिर परिसर में सुबह सात बजे से श्री महालक्ष्मी पूजन किया जाएगा।
खरतरगच्छ युवा परिषद की स्थानीय इकाई अध्यक्ष अनिल सुराणा ने बताया कि अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद, महिला परिषद की बीकानेर इकाई, श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व ज्ञान वाटिका के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले पूजन के लाभार्थी श्रीमती हुलासी देवी, पुखराज, ललित, नरेन्द्र व वीरेन्द्र पुगलिया परिवार है । सुराणा ने बताया कि महा लक्ष्मी पूजा में शामिल होने वाले सभी श्रावक-श्राविकाओं को पूजा वस्त्रों में सुबह पौने सात बजे तक पहुंचना है। पूजन के पश्चात वस्त्र परिवर्तन की व्यवस्था है। पूजा में हिस्सा लेने वाले श्रावक-श्राविकाओं को पूजन की सामग्री भेंट की जाएगी। रविवार को सुगनजी महाराज के उपासरे में नियमित प्रवचन नहीं होकर महा लक्ष्मी पूजन स्थल पर होगा । भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस पर जप तप मंगलवार को होगा । सुगनजी महाराज के उपासरे में बुधवार को सुबह छह बजे गौतम रास का वांचन किया जाएगा तथा डागों के महावीरजी मंदिर में निर्वाण का लड्डू चढ़ाया जाएगा।
प्रवचन-गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा. ने शनिवार को प्रवचन में कहा कि परमात्मा की पूजा, अर्चना व भक्ति अनन्य भाव से करें। आत्म परमात्मा के शासन के प्रति समर्पण बिना धर्म साधना अच्छी नहीं लगती। भगवान महावीर स्वामी के सभी पंथ व समुदाय के साधु-साध्वी, जिनालय व दादाबाड़ियों को पूर्ण सम्मान दें। सभी पंथ व समुदाय के जिनालयों में दर्शन वंदन तथा मुनि व साध्वीवृंद का सम्मान करें। कोई भगवान महावीर के आदर्शों को मानने वाला, उनके सिद्धान्तों पर चलने वाला तथा उनके संदेशों की पालना करने वाला पराया नहीं है। 

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास