मंगलकामनाएं / धर्म, साहित्य और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*
*Khabaron Me Bikaner*
4 अक्टूबर 2025 शनिवार
Khabaron Me Bikaner
✒️@Mohan Thanvi
झूलेलाल मंदिर मातृशक्ति मंडल की बैठक आयोजित
बीकानेर
सुदर्शना नगर में स्थित झूलेलाल मंदिर में मातृशक्ति मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और महिलाओं को सशक्त बनाना, राष्ट्र, समाज और नारी जागृति पर चर्चा करना और सत्संग के साथ-साथ सेवा कार्यों पर विचार-विमर्श करना था।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रचना गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लगभग 26 महिलाओं ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में श्री कन्हैयालाल जी पांडेय, निप्रा जी, राजेंद्र जी और वंश जी शामिल थे।
बैठक में नारी जागृति और समाज सेवा पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव और विचार साझा किए और समाज में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की।
इस अवसर पर भारती ग्वालानी, हेमा वलीरामानी, संगीता बादलनी, दीपा बादलानी, योगिता बादलानी, सीमा खथूरिया, कसक रिजवानी, रिया रिजवानी, अंजू देवानी और काजल लोकवानी उपस्थित थीं।
आयोजन में श्रीमती कंचन तलरेजा और समस्त झूलेलाल मंदिर मातृशक्ति मंडल की भूमिका सराहनीय रही।
0 Comments