धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*
*Khabaron Me Bikaner*
27 अक्टूबर 2025 सोमवार
Khabaron Me Bikaner
✒️@Mohan Thanvi
69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता (अंडर-17) में बीकानेर के ये चार बॉक्सर दिखाएंगे दमखम
69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता (अंडर-17) में बीकानेर के ये चार बॉक्सर दिखाएंगे दमखम
बीकानेर, 27 अक्टूबर।
जिला शिक्षा विभाग, बीकानेर के लिए गौरव का विषय है कि जिले के चार उभरते हुए युवा बॉक्सर 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता (अंडर-17) में भाग लेने जा रहे हैं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले बीकानेर के ये हैं —
1. अनीता
2. गर्विता चौधरी
3. मानवेन्द्र सिंह
4. भविष्य
उपजिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) अनिल बोडा ने बताया कि बीकानेर के इन चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इन खिलाड़ियों ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।
बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ खिलाड़ियों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।



0 Comments