Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

आर्यसमाज : विजयादशमी पर यज्ञ किया, निशुल्क चिकित्सा शिविर 5 अक्टूबर को लगेगा




मंगलकामनाएं / धर्म, साहित्य और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
3 अक्टूबर 2025 शुक्रवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

आर्यसमाज : विजयादशमी पर यज्ञ किया, निशुल्क चिकित्सा शिविर 5 अक्टूबर को लगेगा

 

Khabaron Me Bikaner

आर्यसमाज : विजयादशमी पर यज्ञ किया, निशुल्क चिकित्सा शिविर 5 अक्टूबर को लगेगा

बीकानेर 2 अक्टूबर, 2025 गुरुवार  

आर्यसमाज, महर्षि दयानन्द मार्ग (पुराना जेल रोड़), बीकानेर मे विजयादशमी पर्व का शुभारम्भ यज्ञ के साथ हुवा मंत्री भगवती प्रसाद ने बताया कि परोपकार ही परम धर्म की भावना से दिनांक 5 अक्टूबर, 25 रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक 9 डॉक्टर्स द्वारा चिकित्सा का मेगा शिविर लगाया जा रहा है जिसमे सभी प्रकार की जांच और परामर्श नि:शुल्क रहेंगे जिसका लाभ उठाये. इस शिविर के प्रचार के लिए बैनर का लोकार्पण कोलकाता से आए आर्यसमाज कोलकाता की ट्रस्टी और पूर्व प्रधान चांदरतन दम्माणी द्वारा किया गया ।  
इससे पहले श्रीमती पुष्पा -श्रीमती कंचन  के यज्ञमानत्व एवं  धर्मवीर जी के ब्रह्मत्व में विजयादशमी पर्व पर अथर्ववेदके मंत्रो के साथ यज्ञ हुवा. उपस्थित महिला वर्ग ने सुन्दर बोल के भजनोँ की प्रस्तुति दीं.प्रधान महेश आर्य, डॉ. सतीश कच्छावा, अमिता, सुनीता आदि ने बताया कि यह अधर्म पर धर्म व अन्याय पर न्याय की विजय का पर्व है. आज उप प्रधान श्रीमती उषा देवी  के जन्मदिन पर यज्ञ मेँ विशेष आहुतियां दी गयी. शांति पाठ के पश्चात् वैदिक उद्घोष के साथ समाप्त हुवा.

Post a Comment

0 Comments