बीकानेर में दीपावली : विद्वत परिषद् का मंथन, 20 अक्टूबर की दीपावली मनाने का निर्णय




पंच दिवसीय दीपोत्सव की मंगलकामनाएं / धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
16 अक्टूबर 2025 गुरुवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर में दीपावली : विद्वत परिषद् का मंथन, 20 अक्टूबर की दीपावली मनाने का निर्णय
 

Khabaron Me Bikaner

बीकानेर में दीपावली : विद्वत परिषद् का मंथन, 20 अक्टूबर की दीपावली मनाने का निर्णय  

बीकानेर, 16 अक्टूबर।
बीकानेर विद्वत परिषद् के तत्वावधान में आगामी 20 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाने के विषय पर एक विद्वत् सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया । यह कार्यक्रम किराडू बगेची, भालचंद्र गणेश मंदिर, बीकानेर में आयोजित हुआ।

इस विद्वत् सभा में नगर के प्रमुख आचार्यगण, पंडितगण एवं संस्कृतप्रेमी सहभागी बनें। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचांगीय गणना एवं वैदिक मान्यताओं के आधार पर दीपावली पर्व की यथार्थ तिथि पर प्रकाश डालना था।

इस अवसर पर पं नथमल जी पुरोहित, पुजारी बाबा,मम्मू महाराज, डॉ गोपाल नारायण व्यास, सुशील जी किराडू, राजेन्द्र जी किराडू,अशोक किराडू,अशोक जी ओझा,योगेश जी बिस्सा, योगेश ओझा,आदित्य आचार्य माध्यन्दिन,डॉ योगेश व्यास, मांगीलाल जी भोजक,गायत्री प्रसाद यज्ञ प्रसाद शर्मा, आदि गणमान्य विद्वानजन ज्योतिष, धर्मशास्त्र एवं परंपरागत मतों के आधार पर 20 अक्टूबर को दीपावली मनाने के औचित्य पर अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर जनता से अनुरोध किया कि वे वैदिक परंपरा के अनुसार दीपावली मनाएं।

कार्यक्रम के संचालक नानू महाराज किराडू ने बताया काशी विद्वत परिषद् की तर्ज पर बीकानेर विद्वत परिषद् की स्थापना की गई है जिसमे बीकानेर के ज्योतिषी, पंचाग के गणितज्ञ, धर्म-शास्त्र का ज्ञान रखने वाले गुणीजन सम्मिलित रहेंगे जो भविष्य मे किसी भी तीज, पर्व, त्यौहार व्रत आदि का ये परिषद् अपना शास्त्र सम्मत निर्णय देंगे तथा इस वर्ष सभी धर्मानुरागी नागरिकों का 20 अक्टूबर की दीपावली मनाने का निर्णय लिया गया।




---

Comments

Popular posts from this blog

गंगाशहर तेरापंथ भवन में गूंजा ओम भिक्षु जप, तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय टीम का हुआ अभिनंदन आस्था का केन्द्र बनी गंगाशहर की भूमि ऊर्जावान : सुमन नाहटा

भाजपा गंगाशहर मंडल में सुना गया मन की बात का 129वां एपिसोड, अटल जयंती पर श्रद्धांजलि

उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी ने डॉ दीपा थदानी को किया सम्मानित