Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने लिया मां का आशीर्वाद कन्याओं के चरण धोक लगाकर लिया आशीर्वाद इस तरह से धार्मिक सेवाभाव का कार्य देख मन आनन्द से भर गया- मदन राठौड़




महानवमी पर्व : मां मातेश्वरी आज सिद्धिदात्री रूप में पूजित हैं / दशहरा की अग्रिम मंगलकामनाएं / धर्म, साहित्य और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
1 अक्टूबर 2025 बुधवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने लिया मां का आशीर्वाद
कन्याओं के चरण धोक लगाकर लिया आशीर्वाद
इस तरह से धार्मिक सेवाभाव का कार्य देख मन आनन्द से भर गया- मदन राठौड़

 

Khabaron Me Bikaner



भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने लिया मां का आशीर्वाद
कन्याओं के चरण धोक लगाकर लिया आशीर्वाद
इस तरह से धार्मिक सेवाभाव का कार्य देख मन आनन्द से भर गया- मदन राठौड़
बीकानेर । सुजानदेसर स्थित माता काली मंदिर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराडुू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ में भाग लिया और मंत्रोच्चारणों से आहूति दी। साथ ही माता जी की मंत्रोच्चारणों की पूजा के साथ माता काली की आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने वहां पर बड़ी संख्या में मौजूद कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। मदन राठौड़ ने आयोजनकर्ता समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गहलोत से कहा कि इस तरह के आयोजन में भाग लेकर मन आनन्द से भर गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित पखवाड़े अंतर्गत किए गए पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ कार्यक्रम कि सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक जेठानन्द व्यास, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा नेता बनवारी लाल शर्मा, दीपक पारीक, किशन चौधरी, जोगेन्द्र शर्मा, राजाराम सिगड़, अजय काजला, मुकेश तंवर आदि ने भी मंत्रोच्चारणों से यज्ञ में आहुति दी।
पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ का समापन बुधवार को
आयोजन से जुड़े भुवनेश तंवर ने बताया कि कार्यक्रम का समापन एक अक्टूबर को दोपहर में महायज्ञ एवं शाम को महाप्रसादी के साथ होगा। इस दौरान माता की महापूजा का आयोजन किया जाएगा।तत्पश्चात बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं एवं पुरुषों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बड़ी संख्या में कन्याओं का पूजन का कार्यक्रम भी किया जाएगा। गोपाल गहलोत ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से ज्यादा से ज्यादा समापन अवसर पर होने वाले महायज्ञ एवं महाप्रसादी कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। 

Post a Comment

0 Comments