Posts

भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को होगी तैयारी बैठक

Image
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner* प्रमुख खबर ✒️@Mohan Thanvi भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को होगी तैयारी बैठक   Khabaron Me Bikaner भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर कल होगी तैयारी बैठक बीकानेर। आगामी 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी देहात की एक अति आवश्यक बैठक कल सुबह 11 बजे भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में आयोजित की जाएगी। बैठक में अपेक्षित श्रेणी के अंतर्गत सभी जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी जनप्रतिनिधि, प्रमुख, प्रधान एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया करेंगे। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा बैठक के मुख्य वक्ता रघुनाथ नरेडी प्रदेश सह संयोजक, भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम रहेंगे। इस बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय की जाएगी तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा...

गूंजी संगीत-लहरियां, हुआ फोटोग्राफी, नाट्य, पॉकेट थिएटर का विशेष प्रशिक्षण आज मंचित होंगे ये नाटक अमर कला महोत्सव-2026

Image
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner* प्रमुख खबर ✒️@Mohan Thanvi गूंजी संगीत-लहरियां, हुआ फोटोग्राफी, नाट्य, पॉकेट थिएटर का विशेष प्रशिक्षण  आज मंचित होंगे ये नाटक  अमर कला महोत्सव-2026    Khabaron Me Bikaner गूंजी संगीत-लहरियां, हुआ फोटोग्राफी, नाट्य, पॉकेट थिएटर का विशेष प्रशिक्षण  आज मंचित होंगे ये नाटक  अमर कला महोत्सव-2026  कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान तथा पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के सहयोग से कल्पना संगीत एवं थिएटर संस्थान द्वारा प्रख्यात संगीतकार स्व. अमरचंद पुरोहित की स्मृति में तीन दिवसीय अमर कला महोत्सव 2026 के तीसरे संस्करण का शुभारंभ रविवार को टी.एम. ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष रामकुमार व्यास ने की। दूसरे दिवस सोमवार को अपराह्न 3 बजे मास्टर तेजस जोशी का तबला वादन, श्री जैन पब्लिक स्कूल की नाट्य प्रस्तुति अग्नि पुत्री का मंचन भरत सिंह के निर्देशन में होगा। सायं 4ः30 बजे जोधपुर के बुंदू खाँ लंगा पार्टी द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुतियां व सायं 7ः30 बजे गूंज कला एवं सं...

फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाई जाएगी भू-अभिलेख प्रभारी अधिकारी ने दिए निर्देश, ली समीक्षा बैठक

Image
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner* प्रमुख खबर ✒️@Mohan Thanvi फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाई जाएगी भू-अभिलेख प्रभारी अधिकारी ने दिए निर्देश, ली समीक्षा बैठक   Khabaron Me Bikaner फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाई जाएगी भू-अभिलेख प्रभारी अधिकारी ने दिए निर्देश, ली समीक्षा बैठक बीकानेर, 29 मार्च।प्रभारी भू-अभिलेख अधिकारी सुश्री महिमा कसाना द्वारा रविवार को कोलायत और हदाँ तहसील कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री (FRC) एवं संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के दौरान प्रभारी अधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी एवं रजिस्ट्री कार्य में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ग्राम स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए पंचायत मुख्यालयों पर सरपंच एवं वार्ड पंचों के सहयोग से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही अनाउंसमेंट वाह...

संडे ऑन साइकिल’ का 19वां संस्करण उत्साहपूर्वक आयोजित

Image
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner* प्रमुख खबर ✒️@Mohan Thanvi संडे ऑन साइकिल’ का 19वां संस्करण उत्साहपूर्वक आयोजित   Khabaron Me Bikaner *संडे ऑन साइकिल’ का 19वां संस्करण उत्साहपूर्वक आयोजित* बीकानेर, 29 मार्च। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रविवार को बीकानेर में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का 19वां संस्करण उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा साइक्लिंग के प्रति जागरूक करना रहा। साइकिल रैली का शुभारंभ साइक्लिंग प्रशिक्षक श्रवण कुमार भांभू एवं अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट दयालाराम द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली प्रातः 6:30 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर से प्रारंभ होकर नाल एयरपोर्ट, बीकानेर तक आयोजित की गई। अतिथियों ने प्रतिभागियों को फिट रहने, साइक्लिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल रैली में भाग लेते हुए “फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़” का संदेश दिया। जिला साइक्लिंग...

कामदा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा का हुआ भव्य श्रृंगार

Image
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner* प्रमुख खबर ✒️@Mohan Thanvi कामदा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा का हुआ भव्य श्रृंगार   Khabaron Me Bikaner कामदा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा का हुआ भव्य श्रृंगार जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में कामदा एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और बाबा के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस विशेष अवसर पर मंदिर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया। दिल्ली से मंगाए गए ताजे, रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसने हर भक्त का मन मोह लिया। फूलों की महक और मधुर भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर होकर बाबा के दर्शन करते नजर आए। कई भक्तों की आंखों में श्रद्धा और आस्था के भाव स्पष्ट झलक रहे थे। कामदा एकादशी के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने बाबा को गुलाब इत्र अर्पित कर...

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया से पहली बार शोभयात्रा निकाली जाएगी सकल जैन संघ, परिधि क्षेत्र की अभिनव पहल

Image
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner* प्रमुख खबर ✒️@Mohan Thanvi भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया से पहली बार शोभयात्रा निकाली जाएगी  सकल जैन संघ, परिधि क्षेत्र की अभिनव पहल   Khabaron Me Bikaner भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया से पहली बार शोभयात्रा निकाली जाएगी  सकल जैन संघ, परिधि क्षेत्र की अभिनव पहल भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर इस वर्ष शहर से बाहर की तरफ निवास करने वाले जैन श्रावक श्राविकाओं द्वारा अभिनव पहल की गई है, जिसके तहत 31 मार्च को सुराणा स्वाध्याय भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी ।  भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों के लिए समाज के श्रावकों द्वारा रानीबाजार क्षेत्र में समस्त क्षेत्रों में समाज के समर्पित कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया। इस पुनीत अभियान में विजय सिंह जी बैद, अरुण जी जैन, नीलम जी गोलेछा, सुरेंद्र जी सुराणा, बाबूलाल जी महात्मा, बंटी भैया जैन, अभियन्त जी कोचर, सुरेश ज...

आपका व्यवहार बदल जाएगा तो तकदीर भी बदल जाएगी : जगद्गुरु वसंत विजयानंद गिरि जी महाराज

Image
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner* प्रमुख खबर ✒️@Mohan Thanvi आपका व्यवहार बदल जाएगा तो तकदीर भी बदल जाएगी : जगद्गुरु वसंत विजयानंद गिरि जी महाराज   Khabaron Me Bikaner जाने-अनजाने लोगों को, मां-बाप, पड़ौसियों का दिल दुखाया सब याद करो ; संसार में आपका व्यवहार बदल जाएगा तो तकदीर भी बदल जाएगी : जगद्गुरु वसंत विजयानंद गिरि जी महाराज एकादशी विशेष दिव्य महायज्ञ में वैदिक शास्त्रोक्त विधि से दी गई आहुतियां बीकानेर। तमिलनाडु राज्य के विश्व विख्यात एवं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अंकित कृष्णगिरी स्थित श्री पार्श्व पद्मावती शक्ति पीठ तीर्थ धाम के पीठाधिपति, आचार्य वसंत विजयानंद गिरि जी महाराज ने यहां विराट चैत्र नवरात्रि कथा यज्ञ महामहाेत्सव के 11वें और अंतिम दिन रविवार को आध्यात्मिक प्रवचन में कहा कि व्यक्ति को जन्म से लेकर आज तक क्या-क्या किया ये ध्यान करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि दिल से सभी अपनी गलतियों को याद करो। जाने-अनजाने लोगों को, मां-बाप, पड़ौसियों का दिल दुखाया है तो सब याद करो। गंगाशहर मार्ग स्थित अग्रवाल भवन परिसर में देवी भागवत कथा के...