सत समुढ लंघे पीर हरण डिसो सांई झूलण आयो



Flipkart : कैज़ुअल ब्लैक शर्ट । जींस पर या पेंट पर जंचते हैं यूथ ऐसी शर्ट पहनकर । यहां नीले अक्षरों पर क्लिक करें। आनलाइन खरीदारी करें Flipkart


सत समुढ लंघे पीर हरण डिसो सांई झूलण आयो
अपने इष्टदेव की आराधना के पीड़भरे 40 दिवसीय हुए तप-संघर्ष की स्मृति में 27वें दिन भजन गुंजाते हुए धोबीतलाई स्थित झूलेलाल-दरबार में मौजूद तपस्वी श्रद्धालुओं के कंठ रुंद्ध गए और आंखें नम हो गई

चालिहा महोत्सव 2026 

बीकानेर 11.08.2026 मंगलवार

झूलेलाल-दरबार में आज जब मंडली के कलाकार भजन गुंजा रहे थे तब उनके सहित दरबार में मौजूद नर नारियों के आंखों में आंसू आ गए । गायक कलाकारों के कंठ रुंद्ध गए भजनों का ऐसा समां बंधा कि समय कैसे बीता पता ही नहीं चला और पल्लव आरती का वक्त हो गया। यह अवसर था अपने इष्टदेव की आराधना के पीड़भरे 40 दिवसीय हुए तप-संघर्ष की स्मृति में चल रहे चालीहा महोत्सव 2026 के तहत  27वें दिन संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान मे संत कंवरराम सिंधी समाज ट्रस्ट धोबी तलाई में ईस्टदेव झूलेलाल जी के भजनों पर केन्द्रित कार्यक्रम का। पूनम टिकयानी, लता सदारंगानी, आशा मिंगलानी, हरनाम खतूरिया व तेजप्रकाश वलीरमानी विशिष्ट अतिथि रहें। मातृ शक्ति सत्संग मंडली की भारती गुवालानी के सान्निध्य में आयोजित भजन संध्या में मंडली की मधु सादवानी, सरला पंजाबी, कमला सदारंगानी व लाजवंती ढोलवानी द्वारा सत समुढ लंघे पीर हरण डिसो सांई झूलण आयो जैसे सिंधी भजनों व मंगलगीतों की प्रस्तुति दी गई।
ज्योत से ज्योत जगाइंदा, झूलण मुहिंजा प्यारा सरीखे भजनों से निज मंदिर गुंजायमान हो उठा। आयो लाल सबही चवो झूलेलाल सरीखे भजनों अपनी मनोकामना पूर्ति के लिये ईष्टदेव झूलेलाल को रिझाने के लिये मातृ शक्ति द्वारा अरदास की गयी। मातृ शक्ति द्वारा समाज व देश की सुख-शान्ति व समृद्धि की कामना गई। मधु सादवानी, सरला पंजाबी, कमला सदारंगानी, भारती गुवालानी व लाजवंती ढोलवानी द्वारा सिंधी भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिनके गाये भजनों ने सबका मन मोह लिया।
निशा नवानी, देवी नवानी, हरनाम खतूरिया, आरती गुवालानी, विद्या गुवालानी, पूजा घिरानी आदि ने अपनी उपस्थिति दी। हरीश वलीरमाणी गणेश सदारंगानी व तौलाराम गुवालानी ने अपनी सेवाएं दी।
महानगर संरक्षक किशन सदारंगानी व प्रचार मंत्री पवन खत्री ने बताया कि चालीहा महोत्सव 2026 के अगले चरण में सिंध स्मृति दिवस मनाया जायेगा। साथ ही आगामी दिनों में पवनपुरी सुदर्शन नगर स्थित हिंगलाज माता के मंदिर एवं बीकानेर चौपाटी पर भजन सत्संग कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।


Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

Comments

Popular posts from this blog

व्यंग्य को सामाजिक चेतना का स्वर देने वाले ‘विनोद’ को साहित्यकारों ने किया स्मरण

बीकानेर से इदौर पहुंचे दिव्यांग खिलाड़ी, पदक जीतने का लक्ष्य

राजस्थान में वंचित पत्रकारों को भूखंड आवंटित करवाने का अभियान सभी जिलों में चलाएगा जार - श्याम मारू बीकानेर में हुई पत्रकारों की बैठक, लिए अहम निर्णय