अस्मिता फुटबॉल (गर्ल्स) कप : बीकानेर टीम साजसमंद के लिए रवाना


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml

अस्मिता फुटबॉल (गर्ल्स) कप : बीकानेर टीम साजसमंद के लिए  रवाना 


  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner


अस्मिता फुटबॉल (गर्ल्स) कप : बीकानेर टीम साजसमंद के लिए रवाना 

बीकानेर, । अस्मिता फुटबॉल (गर्ल्स) कप के लिए बीकानेर टीम राजसमंद को रवाना हुई। टीम रवाना होने से पूरे जिले में खेलों के प्रति एक नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। बीकानेर स्टेट लेवल की ओपन गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित यह टीम न केवल अपनी मेहनत और लगन का प्रदर्शन करेगी, बल्कि जिले की खेल प्रतिभाओं का प्रतिनिधित्व भी करेगी। जिला फुटबॉल संघ सचिव अरविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-15 गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बीकानेर से यह टीम रवाना हुई है, जिसमें 18 प्रतिभाशाली खिलाड़‌यिों का चयन कड़े ट्रायल के आधार पर स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में किया गया था। जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भरत पुरोहित ने
बताया कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 मई से 3 मई तक राजसमंद में आयोजित होगी, जहां प्रदेशभर की टीमें भाग लेंगी। टीम के कोच स्नेहा उपाध्याय के नेतृत्व में खिलाड़‌यिों को पिछले कई दिनों से तकनीकी दक्षता, फिटनेस, अनुशासन और टीम समन्वय पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।
यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर)

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर का युवा पत्रकार सुमित शर्मा 'पॉजिटिव जर्नलिज्म अवार्ड' से सम्मानित, युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

विमोचन : जब छाए मेरा जादू कार्यक्रम के फ्लैक्स बैनर का विमोचन jab chhaye mera jadoo

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह