शुरू हुआ नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
शुरू हुआ नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान
  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner



 शुरू हुआ नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान

बीकानेर, 30 अप्रैल। जिले में मादक पदार्थों के बढ़ते उपयोग एवं दुष्परिणामों की रोकथाम के लिए 1 से 31 मई तक नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

 इसकी शुरुआत श्रम विभाग द्वारा 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर प्रातः 8:30 बजे कोटगेट, जय नारायण व्यास कॉलोनी चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर श्रमिकों के साथ नशे के विरुद्ध जागरूकता संकल्प कार्यक्रम हुए। 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर)  रमेश देव ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में 8 मई को प्रातः 11:15 बजे से विश्व रेडक्रॉस के तहत राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए नशे के विरुद्ध जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि 15 मई को प्रातः 10 बजे नगर निगम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर, पीबीएम हॉस्पिटल के पास, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर 'नशे का ना, जीवन को हां' विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा। इसी तरह 31 मई को दोपहर 12:15 बजे से जिला प्रशासन द्वारा उन औषधियों, जिनका नशे के रूप में उपयोग हो सकता है, की बिक्री की जांच थोक एवं खुदरा विक्रेता स्तर पर की जाएगी। इन औषधियों का पृथक रिकॉर्ड भी संधारित किया जाएगा। साथ ही शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू विक्रय पर पाबंदी के लिए दुकानों की शिफ्टिंग अथवा बंद करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर)

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर का युवा पत्रकार सुमित शर्मा 'पॉजिटिव जर्नलिज्म अवार्ड' से सम्मानित, युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

विमोचन : जब छाए मेरा जादू कार्यक्रम के फ्लैक्स बैनर का विमोचन jab chhaye mera jadoo

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह