रांका ने तय किए संकल्प : पहला - साप्ताहिक नो कार डे, दूसरा - संडे को चलाएंगे साइकिल, तीसरा - बाकी दिन सवारी ईवी कार की

रांका ने तय किए संकल्प : पहला - साप्ताहिक नो कार डे, दूसरा - संडे को चलाएंगे साइकिल, तीसरा - बाकी दिन सवारी ईवी कार की


Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi


रांका ने तय किए संकल्प : पहला - साप्ताहिक नो कार डे, दूसरा - संडे को चलाएंगे साइकिल, तीसरा - बाकी दिन सवारी ईवी कार की


पीएम मोदी के आह्वान और कानून मंत्री अर्जुनराम की प्रेरणा से ईंधन बचत का दिया संदेश


बीकानेर। ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए आह्वान के बाद देशभर में बदलाव की एक लहर दिखाई देने लगी है। देशहित की बात खुद से शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री, गृहमंत्री राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा सहित अनेक मंत्रियों व जन प्रतिनिधियों ने अपने काफिले में वाहनों की कटौती करते हुए ईंधन बचाने का संदेश दिया जा रहा है। बदलाव की इसी शुरुआत में गुरुवार सुबह केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने की और बीकानेर रेलवे स्टेशन से ईरिक्शा पर सवार होकर अपने निवास पहुंचे। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से प्रेरित होते हुए ईवी कार खरीद कर ईंधन बचाने का संदेश दिया। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ने रांका के प्रयास को सराहते हुए देशनोक से उदयरामसर तक ईवी कार में सफर किया। भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि शुरुआत खुद से हो के संदेश को पूरा करते हुए उन्होंने न केवल ईवी कार खरीदी बल्कि सप्ताह में एक दिन नो कार डे के रूप में मनाने, का संकल्प लिया। इसके साथ ही संडे ऑन साइकिल के तहत रविवार को एक घंटे साइकिल के उपयोग का संकल्प लिया तथा जन-जन से अपील भी की।

Comments

Popular posts from this blog

हिमालय परिवार का दल सिंधु महाकुंभ में भाग लेगा

राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी के कार्यकारिणी का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न

गंगाशहर तेरापंथ भवन में गूंजा ओम भिक्षु जप, तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय टीम का हुआ अभिनंदन आस्था का केन्द्र बनी गंगाशहर की भूमि ऊर्जावान : सुमन नाहटा