किरण चौधरी 'प्राइड ऑफ राजस्थान 2026' अवॉर्ड से सम्मानित

किरण चौधरी 'प्राइड ऑफ राजस्थान 2026' अवॉर्ड से सम्मानित





धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

किरण चौधरी 'प्राइड ऑफ राजस्थान 2026' अवॉर्ड से सम्मानित

बीकानेर,4 मई। राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण व उत्थान में योगदान के लिए किरण चौधरी को राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ की ओर से प्राइड ऑफ़ राजस्थान 2026 से सम्मानित किया गया। एआइसीटीई इनोवेशन सेंटर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा एवं दर्शन सिंह चौधरी ने किरण चौधरी को पारंपरिक राजस्थानी पोशाक के सुंदर सृजन एवं नवाचार के लिए प्राइड ऑफ़ राजस्थान 2026 अवार्ड से सम्मानित किया। समारोह में राजस्थान एवं अन्य प्रदेशों से कला,संस्कृति, नृत्य, फैशन, चिकित्सा, लेखन एवं विभिन्न व्यवसायों से जुड़ी महिला उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। किरण चौधरी 14 सालों से फैशन के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उनके द्वारा निर्मित परिधानों की अलग पहचान है। देश के जाने-माने फैशन डिजाइनरों द्वारा भी उनके द्वारा तैयार डिजाइन का प्रयोग किया गया है। किरण चौधरी ने परंपरागत राजस्थानी पोशाक पहनकर अवार्ड ग्रहण किया।



Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर के नौ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन

बीकानेर वेलनेस सेंटर में एक्यूप्रेशर सत्र का सफल आयोजन

अब न्यू स्कूल कैबिनेट नव-आयाय स्थापित करने जैन पब्लिक स्कूल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी