राजस्थान : कोटा में 17 मई को जिमनास्टिक संघ का 19 पदों पर होगा चुनाव संघ को मिलेगा नया नेतृत्व

राजस्थान : कोटा में 17 मई को जिमनास्टिक संघ का 19 पदों पर होगा चुनाव

 संघ को मिलेगा नया नेतृत्व

Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi



राजस्थान : कोटा में 17 मई को जिमनास्टिक संघ का 19 पदों पर होगा चुनाव

 संघ को मिलेगा नया नेतृत्व

कोटा/बीकानेर 16 मई 2026 शनिवार 

राजस्थान राज्य जिमनास्टिक संघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कोटा में अहम चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न होगी। आगामी चार वर्षों के लिए संघ के पदाधिकारियों के चयन हेतु यह निर्वाचन होगा।
कोटा मुख्यालय मे दादाबाड़ी स्थिति निजी होटल में आयोजित होने वाले इस निर्वाचन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी समिति के कुल 19 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।
निर्वाचन अधिकारी सहकार विद् रामगोपाल शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं खेल संगठनों की पारदर्शी निर्वाचन प्रणाली के तहत सम्पन्न कराई जाएगी। निर्वाचन की निगरानी के लिए राजस्थान राज्य खेल परिषद, जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया तथा राजस्थान ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद रहेंगे।
प्रदेशभर के सक्रिय जिला जिमनास्टिक संघों के निर्वाचित प्रतिनिधि इस निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेंगे। खेल प्रशासकों और जिमनास्टिक समुदाय की निगाहें इस चुनाव पर टिकी हैं, क्योंकि नई कार्यकारिणी आगामी वर्षों में राजस्थान में जिमनास्टिक खेल के विकास, प्रतिभाओं के संवर्धन और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की भागीदारी को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

हिमालय परिवार का दल सिंधु महाकुंभ में भाग लेगा

नशा मुक्त समाज की ओर एन .आर असवाल चैरिटेबल संस्था बीकानेर की नई पहल: आईजी ओम प्रकाश ने किया 'मिशन रोशनी' के पोस्टर का विमोचन

सात करोड़ का सोना हड़पने वालों को नहीं पकड़ पाई पुलिस,परिवादी परेशान