बीकानेर के गौरवशाली प्रवासी विशिष्ट हस्तियों का बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा सम्मान
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner* *Khabaron Me Bikaner* 31 दिसंबर 2025 बुधवार Khabaron Me Bikaner ✒️@Mohan Thanvi बीकानेर के गौरवशाली प्रवासी विशिष्ट हस्तियों का बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा सम्मान Khabaron Me Bikaner बीकानेर 30.12.2025 बीकानेर के गौरवशाली प्रवासी विशिष्ट हस्तियों का बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा सम्मान बीकानेर के जाये-जन्मे, वर्तमान में देश-विदेश में निवासरत तथा बीकानेर गौरव अवार्ड से सम्मानित प्रतिष्ठित विशिष्ट हस्तियों के सम्मान में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा मंडल परिसर में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पीयूष नारायण शर्मा (खनन प्रशासन), कपिल शर्मा (सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग), निकिता मित्तल (टेक्नोलॉजी व सॉफ्टवेयर), कौसर जैनुअल बशर (राजस्थानी साहित्य), अरिहंत बुच्चा (निवेश बैंकिंग) का मंडल पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि बीकानेर की माटी से निकले ऐसे व्यक्तित्व पूरे शहर के लिए गर्व का विषय हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए...