अनियमितताएं पाए जाने इन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित



अनियमितताएं पाए जाने इन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर, 10 अगस्त। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर इन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं। 

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि मैसर्स हरिओम मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर लिखमीदेसर गांव सांवतसर तहसील श्री डूंगरगढ़ का अनुज्ञापत्र 17 से 20 अगस्त तक 04 दिनों के लिए, मै. श्री भवानी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर वैल आड़सर का अनुज्ञापत्र 17 से 20 अगस्त 4 दिनों के लिए, मै. श्रीकृष्णा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर शेरूणा का अनुज्ञापत्र 17 से 21 अगस्त तक 05 दिवस के लिए, मै. तुलसी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर शीतल नगर रोड़ कितासर का अनुज्ञापत्र 24 से 28 अगस्त तक 05 दिवस के लिए, मैसर्स अंजनी फार्मा डूडी पेट्रोल पम्प के सामने जवाहर नगर बीकानेर का अनुज्ञापत्र 17 से 23 अगस्त 7 दिवस के लिए तथा मै. एस.के. हैल्थ केयर वार्ड नम्बर 08 भादू बास शेरूणा का का अनुज्ञापत्र 17 से 26 अगस्त तक 10 दिवस के लिए निलंबित किए गए हैं।

Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

Comments

Popular posts from this blog

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण का मील का पत्थर – अपूर्वा सिंह चौहान

बीकानेर के नौ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन

छात्र-छात्राओं ने महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत का जश्न मनाया