गर्मी : नहरबंदी के पश्चात् भी अतिरिक्त सतर्कता जरूरी जिला कलक्टर ने कहा - अंधड़, बरसात के कारण विद्युत सप्लाई बाधित हो तो अविलम्ब ठीक करें क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर भी समय पर दुरुस्त हो

गर्मी : नहरबंदी के पश्चात् भी अतिरिक्त सतर्कता जरूरी
जिला कलक्टर ने कहा - अंधड़, बरसात के कारण विद्युत सप्लाई बाधित हो तो अविलम्ब ठीक करें
 क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर भी समय पर दुरुस्त हो 



Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi


गर्मी के मद्देनजर समन्वय और सतर्कता से कार्य करें जलदाय-विद्युत निगम के अधिकारी : जिला कलक्टर

बीकानेर, 14 मई। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने गुरुवार को जलदाय विभाग और विद्युत निगम के विभागीय कार्यों का फीडबैक लिया और गर्मी के मद्देनजर दोनों विभागों को पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर ने नहरबंदी के पश्चात् सुचारू जलापूर्ति की स्थिति के बारे में जाना और कहा कि जलापूर्ति सुचारू होने तक उपलब्ध पेयजल का बेहतर वितरण हो। आमजन को पेयजल के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने समर कंटीजेंसी प्लान के बारे में जाना तथा कहा कि नहरबंदी के पश्चात् भी गर्मी के मौसम के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता रखी जाए। अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ कार्य करने तथा फील्ड पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने हैंडपम्प और ट्यूबवेल रिपेयरिंग की स्थिति की समीक्षा की। 

जिला कलक्टर ने कहा कि अंधड़ और बरसात के कारण यदि विद्युत सप्लाई बाधित होती है, तो इसे अविलम्ब ठीक करें। क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर भी निर्धारित समय पर दुरूस्त हो, यह सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने विद्युत सप्लाई की स्थिति के बारे में जाना तथा शहरी क्षेत्र में इसमें और अधिक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम भी निचले स्तर तक की फील्ड फंक्शनरी को सतर्क रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए क्विक रेसपोंस हो।

Comments

Popular posts from this blog

हिमालय परिवार का दल सिंधु महाकुंभ में भाग लेगा

राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी के कार्यकारिणी का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न

गंगाशहर तेरापंथ भवन में गूंजा ओम भिक्षु जप, तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय टीम का हुआ अभिनंदन आस्था का केन्द्र बनी गंगाशहर की भूमि ऊर्जावान : सुमन नाहटा