बीकानेर में भाजपा नेताओं का मंथन, संगठन विस्तार और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

बीकानेर में भाजपा नेताओं का मंथन, संगठन विस्तार और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा



Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi



बीकानेर में भाजपा नेताओं का मंथन, संगठन विस्तार और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

बीकानेर। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के बीकानेर प्रवास के दौरान आज सांगठनिक और राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भाजपा जिला महामंत्री कौशल शर्मा का निवास रहा। यहाँ अरुण चतुर्वेदी ने संभाग स्तरीय आधिकारिक बैठक में सम्मिलित होने से पूर्व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन
बैठक को संबोधित करते हुए  चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया। बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, क्षेत्रीय विकास एवं राजनीतिक गतिविधियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
 बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, जिला महामंत्री  राजेन्द्र पंवार तथा जिला उपाध्यक्ष  दीपक पारीक ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की।
बैठक में  हरीश भोजक,  हरि कांत शर्मा, युवा मोर्चा के  निशांत गौड़ तथा रानी बाजार मंडल उपाध्यक्ष  मुकेश बन सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं और राजनीतिक समीकरणों को लेकर अपने सुझाव  चतुर्वेदी के समक्ष रखे।
संभाग स्तरीय बैठक में होंगे महत्वपूर्ण निर्णय
बैठक के पश्चात  अरुण चतुर्वेदी संभाग स्तरीय विशेष बैठक के लिए रवाना हुए। उन्होंने संकेत दिया कि बैठक में संभाग के वित्त प्रबंधन, स्थानीय निकायों के सशक्तिकरण तथा क्षेत्रीय विकास की महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विशेष चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

हिमालय परिवार का दल सिंधु महाकुंभ में भाग लेगा

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी के कार्यकारिणी का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न