हरियाणा प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

हरियाणा प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा



Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi


हरियाणा प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

बीकानेर। हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के बीकानेर आगमन पर जयपुर बाईपास पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों एवं उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान सतीश पुनिया ने लगभग 10 मिनट तक जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा एवं भूपेंद्र शर्मा, जिला कार्यालय सह प्रभारी रघुवीर प्रजापत, प्रकाश मेघवाल, जसकरण मारू, सुभाष वाल्मीकि, निशांत गौड़, ताराचंद सैनी, हरिकांत शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर से इदौर पहुंचे दिव्यांग खिलाड़ी, पदक जीतने का लक्ष्य

श्री सिद्धेश्वर मनोकामना पूर्ण महादेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन

अग्रवाल सखी ग्रुप संस्था के सावन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन