बीकानेर : दसवीं, 12वीं उत्तीर्ण को भी मिलेगा रोजगार कैम्पस प्लेसमेंट शिविर शुक्रवार को

बीकानेर : दसवीं, 12वीं उत्तीर्ण को भी मिलेगा रोजगार

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर शुक्रवार को


Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi



बीकानेर : दसवीं, 12वीं उत्तीर्ण को भी मिलेगा रोजगार

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर शुक्रवार को

बीकानेर, 14 मई। संभागीय रोजगार कार्यालय में शुक्रवार को प्रातः 10 बजे कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिले के बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार सहायता, स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए व्यक्ति मार्ग दर्शन की जानकारी दी जाएगी। 
संभागीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक श्री हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की जीनस पावन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड एवं माई साथी टेक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में टेक्नीशियन, मार्केटिंग एवं सेल्स एग्जिक्यूटिव के 100 से अधिक पदों पर दसवीं, 12वीं, ग्रेजुएट, आई.टी.आई, डिप्लोमा (सभी ट्रेड्स) के बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्राथमिक स्तर पर चयन की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने शिविर में बेरोजगार आशार्थियों से अपने समस्त शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक एवं अन्य योग्यता प्रमाण पत्रों व मय फोटो सहित उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

हिमालय परिवार का दल सिंधु महाकुंभ में भाग लेगा

राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी के कार्यकारिणी का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न

गंगाशहर तेरापंथ भवन में गूंजा ओम भिक्षु जप, तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय टीम का हुआ अभिनंदन आस्था का केन्द्र बनी गंगाशहर की भूमि ऊर्जावान : सुमन नाहटा