धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति
प्रमुख खबर
✒️@Mohan Thanvi
khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
छोटी कूची बड़ी कला - कलात्मक रूप से मनाया बीकानेर स्थापना दिवस : आर एस वी के नन्हे कलाकारों ने बनाए बीकानेर के ऐतिहासिक स्थल के मॉडल
*आरएसवीएन ने कहा हैप्पी बर्थडे टू बीकानेर*
*कला समृद्ध शहर के नन्हे कलाकारों ने बनाए बीकानेर के ऐतिहासिक स्थल के मॉडल*।
आर एस वी हायर सेकेंडरी विद्यालय ने धूमधाम से मनाया बीकानेर का 539 वाँ स्थापना दिवस । इस उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्र छात्रों ने बीकानेर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों के आकर्षक मॉडल बना उनके बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने जूनागढ़, कोटगेट, लक्ष्मीनिवास पैलेस, हवेली मॉडल और साथ साथ देशनोक मंदिर और कपिल मुनि मंदिर के मॉडल बना उनके बारे में रोचक जानकारी दी। अपने शहर के बारे विद्यार्थियों के लिए उत्सुकता और खुशी के साथ सुना।
कार्यक्रम में शहर बीकाणो म्हारो देख आदि गानों पर मंच पर नृत्य की छटा बिखेरी । कविता , गीत के साथ साथ पतंग उड़ाने की परंपरा एवम् अक्षय तृतीया के महत्व को बताया ।
विद्यालय के सीईओ आदित्य स्वामी ने बीकानेर स्थापना दिवस पर सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारा बीकानेर का इतिहास अनूठा है और यह स्नेहिल शहर है जो उत्सव और परंपराओं से समृद्ध है।
ऋतु शर्मा, संयोगिता शर्मा, सोनल सक्सेना पूजा मूंदड़ा एवम् लाड कंवर के नेतृत्व में हैप्पी बर्थडे तो यू बीकानेर कार्यक्रम सफलता से सम्पन्न हुआ।






🚩 "म्हारो प्यारो बीकाणो": स्थापना दिवस पर RSV के नन्हे कलाकारों का वंदन 🚩
ReplyDeleteबीकानेर के 539वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आरएसवी हायर सेकेंडरी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और प्रतिभा से "छोटा काशी" की भव्यता को जीवंत कर दिया।
जूनागढ़ की भव्यता से लेकर कोटगेट की ऐतिहासिकता और देशनोक-कोलायत की आस्था तक, नन्हे हाथों द्वारा बनाए गए इन मॉडल्स ने यह सिद्ध कर दिया कि हमारी नई पीढ़ी अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से कितनी गहराई से जुड़ी हुई है।
🌟 हार्दिक आभार एवं साधुवाद 🌟
होनहार विद्यार्थियों को: आपकी उत्सुकता, रचनात्मकता और कला के प्रति समर्पण को नमन। आपने न केवल मॉडल बनाए, बल्कि बीकानेर के गौरवशाली इतिहास को अपनी प्रस्तुतियों से पुनर्जीवित कर दिया।
प्रेरणादायी शिक्षक-शिक्षिकाओं को: श्रीमती ऋतु शर्मा, संयोगिता शर्मा, सोनल सक्सेना, पूजा मूंदड़ा एवं लाड कंवर जी का हृदय से आभार। आपके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन के बिना बच्चों की यह प्रतिभा निखरना संभव नहीं था। आपकी मेहनत ही समाज के लिए सच्ची प्रेरणा है।
विद्यालय प्रबंधन को: सीईओ आदित्य स्वामी जी के मार्गदर्शन में स्कूल द्वारा संस्कार और शिक्षा का जो संगम पेश किया जा रहा है, वह सराहनीय है।
अक्षय तृतीया की परंपराओं और पतंगबाजी के उत्साह के साथ 'हैप्पी बर्थडे टू बीकानेर' का यह उत्सव वाकई यादगार रहा। आप सभी को इस सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
सप्रेम आभार:
राजकुमार कल्ला
(समाजसेवी)
बीकानेर 🚩
आपका धन्यवाद सर 🙏🚩
Delete