चौधरी भीम सेन सर्किल (श्री गंगानगर सर्किल) पर स्वच्छता अभियान, एक ट्रैक्टर कचरा हटाकर क्षेत्र को किया साफ-सुथरा


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml


चौधरी भीम सेन सर्किल (श्री गंगानगर सर्किल) पर स्वच्छता अभियान, एक ट्रैक्टर कचरा हटाकर क्षेत्र को किया साफ-सुथरा 

  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner


चौधरी भीम सेन सर्किल (श्री गंगानगर सर्किल) पर स्वच्छता अभियान, एक ट्रैक्टर कचरा हटाकर क्षेत्र को किया साफ-सुथरा 
















बीकानेर 26/4/26
 Hour for Nation टीम द्वारा रविवार को सुबह-सुबह बीकानेर के प्रमुख स्थल चौधरी भीम सेन सर्किल (श्री गंगानगर सर्किल) पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सर्किल क्षेत्र को पूरी तरह साफ करते हुए क्षतिग्रस्त बैनर, धूल-मिट्टी की ढेरियां एवं अन्य कचरे को हटाया गया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भर कचरा मौके से उठाकर डंपिंग यार्ड भेजा गया, साथ ही अन्य बिखरे कचरे को भी व्यवस्थित रूप से साफ किया गया।

यह सर्किल शहर का एक प्रमुख और व्यस्त स्थल है, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों का आवागमन रहता है। ऐसे में यहां की स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। टीम के इस प्रयास से क्षेत्र में साफ-सफाई और व्यवस्था में स्पष्ट सुधार देखा गया, जिससे आमजन में भी सकारात्मक संदेश गया।

Hour for Nation के सदस्यों की विशेषता उनकी निरंतरता, अनुशासन और समर्पण है। यह एक ऐसा सक्रिय और समर्पित समूह है, जो केवल औपचारिकता तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर कार्य करता है। टीम के सदस्य बिना किसी प्रचार-प्रसार की अपेक्षा के नियमित रूप से श्रमदान कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अभियान में उपस्थित सदस्य:
बसंत, डॉ. फारूक अहमद, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, सुरभि शर्मा, गजेंद्र सरीन, राजू ड्रेसर, अरुण चम, गुरमोहन सेठी, डॉ. विशाल मलिक, माणक व्यास, मनोज सोनी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

वर्ष 2016 में प्रारम्भ हुई Hour for Nation पहल का उद्देश्य नागरिकों को समाज और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है। संस्था का संदेश —
“हर सप्ताह कुछ समय राष्ट्र के नाम” —
के साथ टीम स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

आज का यह अभियान एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि समर्पित नागरिकों का छोटा सा प्रयास भी शहर में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

विमोचन : जब छाए मेरा जादू कार्यक्रम के फ्लैक्स बैनर का विमोचन jab chhaye mera jadoo