देशनोक सीएचसी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

देशनोक सीएचसी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सीएचसी को उप-जिला अस्पताल में क्रमोन्नत कराने का दिया आश्वासन
जन संवाद में सुनी आमजन की समस्याएं 


Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi


केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सीएचसी को उप-जिला अस्पताल में क्रमोन्नत कराने का दिया आश्वासन
जन संवाद में सुनी आमजन की समस्याएं

बीकानेर, 14 मई। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को देशनोक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नगर पालिका द्वारा निर्मित मेडिसिन स्टोर एवं आर्टिकल स्टोर तथा सांसद निधि कोष से उपलब्ध करवाई गई सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मंच से ही मदरसा इस्लामिया गौसिया में निर्मित तीन कमरों का भी लोकार्पण किया। इससे पूर्व उन्होंने मां करणी के दर्शन के साथ अपने देशनोक दौरे की शुरुआत की। 
देशनोक सीएचसी परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का साफा एवं शॉल भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि देशनोक सीएचसी को शीघ्र ही उप-जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आडसर दौरे के दौरान इस संबंध में चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के पिछले वर्ष देशनोक दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री समय-समय पर देशनोक की प्रगति और विकास कार्यों की जानकारी लेते रहते हैं।

इस अवसर पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में आमजन ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन केंद्रीय मंत्री को सौंपे। पूर्व पार्षद रामेश्वर जनागल ने सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाने की मांग रखी। वहीं श्री लक्ष्मणदान ने देशनोक सीएचसी में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने तथा राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय को ‘ए’ श्रेणी में क्रमोन्नत कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। इसके अतिरिक्त आमजन ने बिजली, पानी एवं सड़क से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग भी रखी।

Comments

Popular posts from this blog

हिमालय परिवार का दल सिंधु महाकुंभ में भाग लेगा

राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी के कार्यकारिणी का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न

गंगाशहर तेरापंथ भवन में गूंजा ओम भिक्षु जप, तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय टीम का हुआ अभिनंदन आस्था का केन्द्र बनी गंगाशहर की भूमि ऊर्जावान : सुमन नाहटा