टीबी उन्मूलन में नया कदम, मेडिकल कॉलेज मे लगी पैथोडिटेक्ट मशीन, मिलेगा तेज और सटीक निदान


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml

टीबी उन्मूलन में नया कदम, मेडिकल कॉलेज मे लगी पैथोडिटेक्ट मशीन, मिलेगा तेज और सटीक निदान

  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner


टीबी उन्मूलन में नया कदम, मेडिकल कॉलेज मे लगी पैथोडिटेक्ट मशीन, मिलेगा तेज और सटीक निदान

बीकानेर, 22 अप्रैल.राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में स्थित टीबी, सी एंड डीएसटी लैब में बुधवार को पैथोडिटेक्ट मशीन कि स्थापना एवं उसका डेमो सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ.

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सी. एस. मोदी ने बताया कि इस अत्याधुनिक मशीन के आने से ड्रग रेसिस्टेंट टीबी (डीआरटीबी) के निदान में तेजी आएगी। अब रिफैम्पिसिन और आइसोनियाजिड के रेसिस्टेंस पैटर्न का पता बहुत कम समय में लगाया जा सकेगा, जिससे मरीजों को शीघ्र और उचित इलाज उपलब्ध हो पाएगा।

उन्होंने कहा कि पैथोडिटेक्ट मशीन टीबी के निदान और दवा प्रतिरोधक क्षमता जांच को और अधिक प्रभावी बनाएगी, जिससे रोगियों का समय पर बेहतर उपचार संभव होगा।

इस अवसर पर माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. तरुणा स्वामी, डॉ. भागीरथ बिश्नोई, डॉ. प्रवीण प्रजापत तथा समस्त टीबी लैब कर्मचारी उपस्थित रहे।




Comments

Popular posts from this blog

भगवान शिव के रुद्रावतार हनुमान जी की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

जिमनास्टिक्स : राज्यस्तीय सब जूनियर बालिका प्रतियोगिता 23 अक्टूबर से दौसा में, बीकानेर में आयु वर्ग 14,12 एवं 10 वर्ष यहां सम्पर्क करें

अपरा एकादशी पर श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशेष श्रृंगार और सेवा व्यवस्थाओं ने मोहा मन मुझसे रूठना ना श्याम सांवरे, मेरी जिंदगी अब तेरे नाम सांवरे” भजनों से गूंजा श्याम मंदिर