नारी सम्मान, समाज का अभिमान”- डॉ पीके सरीन


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml

नारी सम्मान, समाज का अभिमान”- डॉ पीके सरीन

  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner


नारी सम्मान, समाज का अभिमान”- डॉ पीके सरीन

बीकानेर| सादुल कॉलोनी स्थित कार्यालय में उड़ान- नई ऊंचाइयों की ओर संस्थान ने महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के बीकानेर जिले की सभी समर्पित महिला पदाधिकारीयों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया।

संस्थान के संस्थापक डॉ पीके सरीन ने बताया कि फाउंडेशन की स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. अर्पिता गुप्ता व उनकी पूरे टीम के द्वारा शहर में लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों व समाज में नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा और शिक्षा जागरूकता के लिए जो अथक प्रयास किये जा रहे वह प्रेरणादायक है। साथ ही सराहना करी कि


आप सबकी मेहनत और समर्पण से समाज में जो सकारात्मक परिवर्तन संभव हो रहा है जो प्रशंसनीय है |
इस अवसर पर डॉ. अर्पिता गुप्ता ने इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया, साथ ही आगे भी अपनी टीम के साथ सामाजिक सेवा कार्यों मे अग्रसर रहने का वचन दिया|
संस्थान अध्यक्ष ललित कुमार सिक्का एवं सह सचिव कल्पना भाटिया ने फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करी | 
फाउंडेशन के पदाधिकारी नीति शर्मा, प्रिया भार्गव, श्वेता कोठारी, खुशबू कोठारी, खुशबू खाथूरिया , ज्योति खत्री आदि उपस्थित रहे|
कार्यक्रम को सफल बनाने में कुलदीप भोजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

Comments

Popular posts from this blog

अपरा एकादशी पर श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशेष श्रृंगार और सेवा व्यवस्थाओं ने मोहा मन मुझसे रूठना ना श्याम सांवरे, मेरी जिंदगी अब तेरे नाम सांवरे” भजनों से गूंजा श्याम मंदिर

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित को सम्मानित किया