डॉक्टर असवाल हर सप्ताह शिक्षण संस्थानों में नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देंगे, पोस्टर का अनावरण किया आज : एक वर्ष तक चलने वाले नशे के खिलाफ अभियान रोशनी का आगाज़


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml

डॉक्टर असवाल हर सप्ताह शिक्षण संस्थानों में नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देंगे, पोस्टर का अनावरण किया 
आज : एक वर्ष तक चलने वाले नशे के खिलाफ अभियान रोशनी का आगाज़ 


  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner


 डॉक्टर असवाल हर सप्ताह शिक्षण संस्थानों में नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देंगे, पोस्टर का अनावरण किया 
आज : एक वर्ष तक चलने वाले नशे के खिलाफ अभियान रोशनी  का आगाज़ 

बीकानेर । एक वर्ष तक एन.आर. असवाल चैरिटेबल संस्था एवं मनोचिकित्सक डॉ सिद्धार्थ असवाल के संयुक्त तत्वाधान में मिशन रोशनी अभियान चलाया जाएगा। अभियान का आगाज बीकानेर स्थापना दिवस पर अक्षय तृतीया से होगा। यह आगामी वर्ष की अक्षय तृतीया तक निरंतर चलेगा। अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर होटल वृंदावन में आयोजित प्रेस वार्ता में एक पोस्ट का अनावरण किया गया । डॉक्टर असवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत हर महीने में कम से कम चार बार विभिन्न शिक्षण संस्थानों में नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा वर्ष भर विभिन्न स्थानों पर कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। विशेष रूप से  10 वर्ष से 17 वर्ष तक के बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया जाएगा । 
 पत्रकारों को जानकारी देते हुए डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि मिशन रोशनी एक राह है सामाजिक बदलाव की और यह सामाजिक बदलाव कोई सामान्य बदलाव नहीं है यह बदलाव उन लोगों के लिए है जो अपने अच्छे-खासे जीवन में तरह-तरह का नशे का सेवन करके अपने जीवन में घोर अंधेरा उत्पन्न कर लेते हैं। डॉ असवाल ने बताया कि बीकानेर शहर में नशे की वर्तमान स्थिति को लेकर किए गए विभिन्न अध्ययनों एवं रिपोर्ट के अनुसार आंकडे काफी चिंताजनक है सांख्यिकी विवरण एक एपिडेमियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार बीकानेर में लगभग 25.14 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में नशे का सेवन करती है। बीकानेर की लगभग 8.7 लाख की शहरी आबादी में से लगभग 2 लाख लोग (हर चौथा व्यक्ति) नशे का प्रयोग करता है। पिछले 10 वर्षों में 10-17 वर्ष के बच्चों/किशोरों में नशे की प्रवृत्ति 2 प्रतिशत से बढ़कर 14 प्रतिशत हो गई है। कॉलेज जाने वाली युवा पीढ़ी के लगभग 29.5 प्रतिशत छात्र किसी न किसी नशे के चंगुल में हैं। इतना ही नहीं प्रत्येक महीने की 7 तारीख को निशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा अत्यंत गरीब नशा करने वाले व्यक्तियों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

जरा सामने तो आओ छलिए 4 जनवरी को

गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा में उमड़े साधु संत गौभक्त, देशभर में एक ही समय पर लाखों गौभक्तों ने दिया ज्ञापन गौहत्या पूर्णत: बंद हो, गाय को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा : सरजूदास जी महाराज बीकानेर से 31 हजार हस्ताक्षरों का पत्र भेजा

बीकानेर : धरणीधर में गूंज रहे वैवाहिक गीत, श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समारोह समिति ने किया सामूहिक विवाह समारोह का आगाज अध्यक्ष धामू बोले - समाज में एकजुटता रहे, फिजुलखर्ची, दिखावा बंद हो और जरुरतमंद को लाभ मिले