पुष्प रंगोलियों से खिला बीकानेर : इन 11 मंदिरों में सजी आस्था और सौंदर्य की अनूठी छटा नगर स्थापना दिवस पर पर विशेष अनुष्ठान


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml

पुष्प रंगोलियों से खिला बीकानेर : इन 11 मंदिरों में सजी आस्था और सौंदर्य की अनूठी छटा
नगर स्थापना दिवस पर पर विशेष अनुष्ठान


  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner

 पुष्प रंगोलियों से खिला बीकानेर : इन 11 मंदिरों में सजी आस्था और सौंदर्य की अनूठी छटा
नगर स्थापना दिवस पर पर विशेष अनुष्ठान

बीकानेर, 18 अप्रैल।नगर स्थापना दिवस पर शनिवार को शहर के 11 प्रमुख मंदिरों को भव्य पुष्प रंगोलियों से सजाया गया। देवस्थान विभाग की इस अनूठी पहल ने न केवल श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, बल्कि शहर के सांस्कृतिक और धार्मिक वातावरण को भी नई ऊर्जा प्रदान की।

देवस्थान विभाग के सहायक निदेशक  गौरव सोनी ने बताया कि विशेष आयोजन के तहत रसिक शिरोमणि मंदिर, राज रतन बिहारीजी मंदिर, लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, गोपीनाथ जी मंदिर, धनीनाथ जी मंदिर, जगन्नाथ जी मंदिर, ललेश्वर महादेव जी मंदिर(शिवबाड़ी), शिखरबंद महादेव मंदिर (सुरसागर), करणी माता मंदिर (सुरसागर), करणी माता मंदिर (विजय भवन) तथा नागनेची जी मंदिर में आकर्षक पुष्प सज्जा की गई।

कार्यक्रम संयोजक श्रीमती ज्योति स्वामी ने बताया कि शहर के 11 मंदिरों में 51 प्रतिभागियों द्वारा रंग-बिरंगे फूलों से निर्मित मनमोहक रंगोलियों ने भक्ति और कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। पुष्प रंगोली कार्यशाला में प्राप्त प्रशिक्षण का उत्कृष्ट उपयोग करते हुए प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

श्रीमती स्वामी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला के माध्यम से आध्यात्मिकता, प्रकृति प्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन ने बीकानेर में पुष्प सज्जा की परंपरा को नई पहचान देने के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में नवाचार का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को लोटस डेयरी का सहयोग प्राप्त हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

अपरा एकादशी पर श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशेष श्रृंगार और सेवा व्यवस्थाओं ने मोहा मन मुझसे रूठना ना श्याम सांवरे, मेरी जिंदगी अब तेरे नाम सांवरे” भजनों से गूंजा श्याम मंदिर