शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज : महिला सशक्तिकरण व युवा विकास पर मंथन अतिरिक्त कोष सहित कई रचनात्मक कार्यों के निर्णय लिए


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज : महिला सशक्तिकरण व युवा विकास पर मंथन
अतिरिक्त कोष सहित कई रचनात्मक कार्यों के निर्णय लिए

  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज : महिला सशक्तिकरण व युवा विकास पर मंथन
अतिरिक्त कोष सहित कई रचनात्मक कार्यों के निर्णय लिए

*बीकानेर में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की मासिक बैठक में किया महिला सशक्तिकरण व युवा विकास पर मंथन व लिये निर्णय*


शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की मासिक बैठक श्री श्यामोजी वंशज मूंधाड़ा भोजक सेवगान बगेची में वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम सेवग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास, संगठनात्मक सुदृढ़ता एवं भविष्य की योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महासभा की महिला प्रकोष्ठ संयोजिका ऋतु शर्मा ने बताया कि आगामी समय में समाज की महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विविध रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय सदस्य विजया शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न शहरों एवं मोहल्लों में महिला संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज में पुनः सशक्त जुड़ाव स्थापित हो सके।
महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष गणेश दास सेवग ने महासभा द्वारा किये जा रहे सामाजिक एकजुटता व विकास के कार्यो हेतु होने वाले खर्च के लिए एक अतिरिक्त कोष को बनाने की स्वीकृती दी जिसमें कार्यकारिणी के सदस्य स्वेच्छा से सालाना सहयोग राशि जमा करवायेगें ।अध्यक्ष गणेश दास सेवग ने ₹5000 का सहयोग देकर पहल की जिसका उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया।
बीकानेर संभाग सचिव निलेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज के बच्चों एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है। इस संदर्भ में सांस्कृतिक संयोजक विकास शर्मा ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
महासभा के महासचिव राजेश शर्मा ने समाज के दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखते हुए कहा कि समाज के लिए एक स्थायी भूमि की आवश्यकता है, जिस पर महासभा का कार्यालय, एवं युवाओं के लिए एक छात्रावास स्थापित किया जा सके। शिक्षा के विकास पर जोर देते हुए महेश भोजक व नितिन वत्सस ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में हो रहे अनावश्यक खर्च को नियंत्रित कर उसे बच्चों की शिक्षा, खेल या अन्य क्षेत्र में विशेष प्रतिभा वाले बच्चों को प्रशिक्षित कर उन्हे निखारा जाये। अध्यक्षीय उद्बोधन में एडवोकेट राधेश्याम सेवग ने विशेष रूप से युवाओं और बच्चों के समग्र विकास पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ उन्हें रोजगारपरक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर समाज के प्रमुख सदस्य बाबूलाल सेवग, बजरंग लाल सेवग(मास्टर जी), दुर्गादत्त भोजक, आर.के. शर्मा, दयाशंकर शर्मा, एडवोकेट दिलीप कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, बनवारीलाल पांडे, हरीश भोजक, युवा साथी रितेश सेवग सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित सदस्यों ने समाजहित में अपने प्रस्ताव व विचार रखे।
कार्यक्रम के अंत में जुगल किशोर सेवग द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों एवं सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विमोचन : जब छाए मेरा जादू कार्यक्रम के फ्लैक्स बैनर का विमोचन jab chhaye mera jadoo