बच्छासर की जोगी बस्ती में 'जीरो डोज' अभियान: 29 वंचित बच्चों को मिला सुरक्षा कवच


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
बच्छासर की जोगी बस्ती में 'जीरो डोज' अभियान: 29 वंचित बच्चों को मिला सुरक्षा कवच

  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner

बच्छासर की जोगी बस्ती में 'जीरो डोज' अभियान: 29 वंचित बच्चों को मिला सुरक्षा कवच

बीकानेर, 16 अप्रैल। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र के बच्छासर स्थित जोगी बस्ती में गुरुवार को नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भवानी शंकर गहलोत ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान कुल 29 बच्चों को विभिन्न जीवनरक्षक टीके लगाकर उन्हें बीमारियों के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान की गई। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में टीकाकरण कवरेज को शत-प्रतिशत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*निरीक्षण के बाद त्वरित कार्रवाई, रोटा वायरस और विटामिन-ए की दी खुराक:*
उल्लेखनीय है कि सहयोगी संस्था दिशा, आरसीडीएसएसएस, यूनिसेफ के सहयोग से संचालित 'जीरो डोज' कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक समन्वयक सुखजीत कौर द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में क्षेत्र के कई बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित पाए गए थे। इस रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल विशेष सत्र का आयोजन किया। टीकाकरण के साथ-साथ बच्चों को रोटा वायरस की खुराक और विटामिन-ए भी पिलाया गया, ताकि उनका पोषण स्तर और रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनी रहे।

*अभिभावकों को किया जागरूक:*
स्वयंसेवी संस्थान दिशा, यूनिसेफ के जिला समन्वयक सलमान खान ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीम ने अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि समय पर टीका लगवाना बच्चों को भविष्य में होने वाली गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाने का एकमात्र प्रभावी तरीका है। विभाग की इस त्वरित पहल से जोगी बस्ती के परिवारों में जागरूकता बढ़ी है और टीकाकरण के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला। विभाग का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा 'जीरो डोज' की श्रेणी में न रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विमोचन : जब छाए मेरा जादू कार्यक्रम के फ्लैक्स बैनर का विमोचन jab chhaye mera jadoo

जरा सामने तो आओ छलिए 4 जनवरी को

गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा में उमड़े साधु संत गौभक्त, देशभर में एक ही समय पर लाखों गौभक्तों ने दिया ज्ञापन गौहत्या पूर्णत: बंद हो, गाय को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा : सरजूदास जी महाराज बीकानेर से 31 हजार हस्ताक्षरों का पत्र भेजा